Breaking News
मुठभेड़ में कानून का शिकंजा: 25 हजार का इनामिया गौकश गोली लगते ही हुआ ढेर, जिंदा गिरफ्तार – 15 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर, अवैध तमंचा बरामद उज्जवला गैस सिलेंडर बुकिंग 45 दिन बाद, पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया फरमान-डीबीसी 35 और सीबीसी 25 गैस आपूर्ति में अंतराल अनिवार्य बिजली विभाग स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन और चेकिंग नाम पर बंद करे शोषण- सर्किट हाउस में हुई समन्वय बैठक, जनप्रतिनिधियों ने किए तीखे सवाल, कहा- विजिलेंस टीम कर रही वसूली सम्बोधि दिवस पर साधना का उत्सव: ओशो फ्रैंग्रन्स आश्रम में ध्यान शिविर में उमड़ा आस्था का सैलाब-150 साधकों ने लिया भाग, “जागरण ही जीवन का उद्देश्य”—स्वामी शैलेन्द्र सरस्वती नवरात्र में ‘जहर’ बनी कुट्टू की कचौड़ी: बरेली में एक ही परिवार के 6 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार,अस्पताल में भर्ती-मिलावटखोरी का काला खेल उजागर, प्रशासन ने भरे सैंपल, जांच शुरू बरेली में पहली बार बड़े स्तर पर हुआ भ्रूण स्थानांतरणदेश -देश में बीएल एग्रो कामधेनु में पहली बार गिर गाय में एंब्रियो ट्रांसफर सफलता पूर्वक संचालित,बीएल एग्रो लीड्स जेनेटिक्स ने बदली डेयरी उद्योग की तस्वीर

मुठभेड़ में कानून का शिकंजा: 25 हजार का इनामिया गौकश गोली लगते ही हुआ ढेर, जिंदा गिरफ्तार – 15 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर, अवैध तमंचा बरामद

टेलीग्रामसंवाद

बरेली। जिले के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और एक कुख्यात गौकश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया। गोलीबारी के इस घटनाक्रम में अभियुक्त कामिल उर्फ नक्ता के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि एक उपनिरीक्षक भी बाल-बाल बचते हुए घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 25 मार्च की सुबह करीब साढ़े पांच बजे गश्त के दौरान टीम को मुखबिर से सटीक इनपुट मिला कि गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित इनामिया अपराधी कामिल उर्फ नक्ता बंद पड़ी रबर फैक्ट्री के पास जंगल में छिपा हुआ है और वारदात की फिराक में है।


सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को चारों ओर से घिरा देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली उपनिरीक्षक पंकज कुमार के बाजू को छूती हुई निकल गई, जिससे वह घायल हो गए।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली जा लगी। गोली लगते ही उसका दुस्साहस टूट गया और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कामिल उर्फ नक्ता पुत्र गुलाम फरीद निवासी मोहल्ला ग्यासपुर, थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और गौकशी से जुड़े उपकरण बरामद किए गए।
घायल अभियुक्त और उपनिरीक्षक को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कामिल उर्फ नक्ता एक शातिर अपराधी है, जिस पर गौकशी, गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 15 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी गहराई से जांच की जा रही है।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad

Our Visitor

0 9 7 6 2 4
Total Users : 97624
Total views : 1217105