चीफ इंजीनियर बोले- गर्मियों में मिलेगी बेहतर बिजली सप्लाई
टेलीग्राम संवाद
बरेली। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन अध्यक्ष निर्देश पर सर्किट हाउस सभागार में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों संग समीक्षा बैठक हुई। जनप्रतिनिधियों ने स्टोर से सामान ना मिलने, स्मार्ट मीटर, चेकिंग और बिल सही करने नाम पर हो रहे उपभोक्ता उत्पीड़न बंद करने पर जोर दिया।
विधायक संजीव अग्रवाल जैसी बैठक में पहुंचे उन्होंने सवाल दाग दिया चीफ साहब गर्मी आ रही है…. क्या व्यवस्था है। चीफ इंजीनियर ज्ञान प्रकाश ने विनम्रता से प्लान बताया और कहा पिछले त्योहार पर बेहतर बिजली सप्लाई हुई गर्मियों में भी और अच्छा किया जाएगा। नवरात्र चल रहे हैं। होली और ईद भी इसी माह हुई। विभाग ने अपेक्षा बेहतर बिजली दी है। उन्होंने गर्मियों में ओवरलोडिंग और रोकने ट्रिपिंग पर अंकुश लगाने हेतु योजना बताई। विधायक संजीव अग्रवाल ने मणिनाथ और सुभाष नगर द्वितीय उपकेंद्र से होने वाली सप्लाई में सुधार लाने हेतु कहा।

फोन नहीं उठता
बैठक में जनप्रतिनिधियों का फोन न उठाए जाने का मुद्दा इस बार भी उठाया गया। सांसद छत्रपाल गंगवार ने जेई भोजीपुरा की शिकायत मुख्य अभियंता से करते हुए कहा जनप्रतिनिधियों का फोन ना उठाना अच्छा नहीं है। इस पर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गर्मी में सुनिश्चित हो निर्बाध विद्युत अपूर्ति
सांसद छत्रपाल गंगवार, मेयर डा. उमेश गौतम अन्य जनप्रतिनिधियों ने गर्मियों में निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। सांसद ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की, ताकि विभाग की आर्थिक स्थिति सुदुद्ध हो सके और विकास कार्यों में तेजी आए।

27 उपकेंद्र आपस में जोड़े
समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि 24 घंटे निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिए शहर में सभी 27 उपकेंद्र आपस में जोड़ने के साथ ही डबल सर्किट लाइन डाली गई है। इसके अलावा बकायेदारों को 128 करोड की आरसी जारी की गई है। बताया कि ओटीएस योजना का जिले में केवल 36 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही लाभ लिया है। बैठक में बिजली के पोल न बदलने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई।

बिल संशोधन नाम पर हो रहा उत्पीड़न रोकें
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मीटर रीडर घर बैठे बिल बना रहे हैं। घर बैठे बिलिंग होने उपभोक्ताओं को गलत बिल मिल रहे हैं, इससे उन्हें परेशानी हो रही है। गलत बिल जारी होने पर बिल संशोधन नाम पर उपभोक्ताओं के होने वाले उत्पीड़न के मुद्दे को उठाया।
सबसे अधिक मीरगंज में गलत बिलिंग की समस्या उठने पर पांच अप्रैल को मुख्य अभियंता ने कैंप लगाने की जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों ने बिल संशोधन नाम पर उत्पीडन बंद किए जाने को कहा। साथ ही कहा कि नलकूप कनेक्शन सामान स्टोर से समय पर उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान बिजली विभाग विभिन्न विकास योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में हुई।



बैठक में मौजूद रहे
शनिवार पूर्वाहन हुई बैठक में मेयर डॉ. उमेश गौतम वनमंत्री प्रतिनिधि, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल, डॉ. एमपी आर्य ने विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश, अधीक्षण अभियंता, ज्ञानेंद्र सिंह और एक्सईएन, एसडीओ, जेई आदि रहे।









Total Users : 97306
Total views : 1216669