Breaking News
बरेली में पहली बार बड़े स्तर पर हुआ भ्रूण स्थानांतरणदेश -देश में बीएल एग्रो कामधेनु में पहली बार गिर गाय में एंब्रियो ट्रांसफर सफलता पूर्वक संचालित,बीएल एग्रो लीड्स जेनेटिक्स ने बदली डेयरी उद्योग की तस्वीर बिजली पूरी मिलती नहीं, कैसे चलें उद्योग- उद्यमी बोले- सप्लाई और बिलिंग संबंधी समस्या हल हो तभी लगाया जाए नया टैरिफ– बीएल एग्रो ने उठाया ओपन एक्सेस मामला, आयोग बोला- समाधान किया जाएगा बरेली में पत्नी, साला और सास पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल टेलीग्रामसंवाद ईपेपर दिनांक :14 मार्च 2026 दिन: शनिवार एचपीसी प्लांट बदायूं में प्रबंधक और उप प्रबंधक को गोली मारी- कोतवाली दातागंज क्षेत्र प्लांट में दोहरा हत्याकांड, मचा हड़कंप: एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी प्लांट पहुंचे, आरोपी गिरफ्तार इंडियन ऑयल सर्वर ठप, गैस बुकिंग न होने से उपभोक्ता परेशान- दूसरे दिन भी नहीं हुई ऑनलाइन बुकिंग, लोगों ने एजेंसियों पर किया हंगामा

बरेली में पत्नी, साला और सास पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

टेलीग्राम संवाद

बरेली। इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी गांव में घरेलू विवाद ने जिस तरह खूनी रूप लिया, उसका अंत भी पुलिस मुठभेड़ में हुआ। पत्नी और ससुराल पर जानलेवा हमला कर दो लोगों की हत्या करने वाला आरोपी अफसर खान आखिरकार पुलिस की गोली का शिकार हो गया।
सोमवार को हुए इस सनसनीखेज घटनाक्रम में अफसर खान ने अपनी पत्नी साइमा, सास आसमा और साले आदिल पर छुरी से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में सास और साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी साइमा गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।


वारदात के बाद फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि वह मुड़िया अहमदनगर स्थित सहारा ग्राउंड में अवैध हथियार के साथ छिपा है और फिर से किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी, लेकिन अफसर ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और मुठभेड़ में अफसर खान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


इस मुठभेड़ में कांस्टेबल रूपेंद्र और कांस्टेबल अनुराग भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मौके से पुलिस ने 32 बोर की पिस्तौल, खून से सनी छुरी, चार जिंदा कारतूस और 10 खोखे बरामद किए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अफसर खान का आपराधिक इतिहास भी खौफनाक रहा है। वर्ष 2009 में उसने अपने ही मामा की हत्या की थी, जिसमें उसे आजीवन कारावास मिला था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था और उसके खिलाफ चोरी समेत अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं।
बताया जा रहा है कि करीब 9 साल पहले हुई शादी के बाद से ही दंपति के बीच विवाद चल रहा था। घटना के दिन ससुराल में पंचायत के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि अफसर ने खून की होली खेल दी।
एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक, पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad

बरेली में पहली बार बड़े स्तर पर हुआ भ्रूण स्थानांतरणदेश -देश में बीएल एग्रो कामधेनु में पहली बार गिर गाय में एंब्रियो ट्रांसफर सफलता पूर्वक संचालित,बीएल एग्रो लीड्स जेनेटिक्स ने बदली डेयरी उद्योग की तस्वीर

एचपीसी प्लांट बदायूं में प्रबंधक और उप प्रबंधक को गोली मारी- कोतवाली दातागंज क्षेत्र प्लांट में दोहरा हत्याकांड, मचा हड़कंप: एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी प्लांट पहुंचे, आरोपी गिरफ्तार

Our Visitor

0 9 6 7 2 8
Total Users : 96728
Total views : 1215874