Breaking News
मुठभेड़ में कानून का शिकंजा: 25 हजार का इनामिया गौकश गोली लगते ही हुआ ढेर, जिंदा गिरफ्तार – 15 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर, अवैध तमंचा बरामद उज्जवला गैस सिलेंडर बुकिंग 45 दिन बाद, पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया फरमान-डीबीसी 35 और सीबीसी 25 गैस आपूर्ति में अंतराल अनिवार्य बिजली विभाग स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन और चेकिंग नाम पर बंद करे शोषण- सर्किट हाउस में हुई समन्वय बैठक, जनप्रतिनिधियों ने किए तीखे सवाल, कहा- विजिलेंस टीम कर रही वसूली सम्बोधि दिवस पर साधना का उत्सव: ओशो फ्रैंग्रन्स आश्रम में ध्यान शिविर में उमड़ा आस्था का सैलाब-150 साधकों ने लिया भाग, “जागरण ही जीवन का उद्देश्य”—स्वामी शैलेन्द्र सरस्वती नवरात्र में ‘जहर’ बनी कुट्टू की कचौड़ी: बरेली में एक ही परिवार के 6 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार,अस्पताल में भर्ती-मिलावटखोरी का काला खेल उजागर, प्रशासन ने भरे सैंपल, जांच शुरू बरेली में पहली बार बड़े स्तर पर हुआ भ्रूण स्थानांतरणदेश -देश में बीएल एग्रो कामधेनु में पहली बार गिर गाय में एंब्रियो ट्रांसफर सफलता पूर्वक संचालित,बीएल एग्रो लीड्स जेनेटिक्स ने बदली डेयरी उद्योग की तस्वीर

उज्जवला गैस सिलेंडर बुकिंग 45 दिन बाद, पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया फरमान-डीबीसी 35 और सीबीसी 25 गैस आपूर्ति में अंतराल अनिवार्य

आर.बी. लाल

टेलीग्राम संवाद, बरेली। मध्य – एशिया में बढ़ते तनाव और युद्ध होने से भारतीय पेट्रोल कंपनियों ने रसोई गैस आपूर्ति नियमों में बदलाव कर दिया है। दो सिलेंडर कनेक्शन रखने वाले अब 35 दिन से पहले बुकिंग नहीं कर पाएंगे। जबकि सिंगल सिलेंडर कनेक्शन पर 25 दिन आपूर्ति अंतराल आवश्यक है। इंडियन ऑयल भारत पैट्रोलियम और हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन ने तत्काल प्रभाव से रसोई गैस आपूर्ति अंतराल व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है।

रसोई गैस और अन्य पेट्रोलियम पदार्थों पर संभावित आपूर्ति समस्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में अपना बयान दे चुके हैं। इसके बाद इंडेन, एचपी व भारत गैस कंपनी
ने देशभर के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब उपभोक्ता अपनी मर्जी से कभी भी सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। इसके लिए एक अनिवार्य समय अंतराल निर्धारित कर दिया गया है। यह नियम शहरी, ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के सभी ग्राहकों पर समान रूप से लागू होगा।

पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी नई एडवाइजरी अनुसार उज्जवला रसोई गैस योजना लाभार्थी 45 दिन में गैस बुकिंग करा सकेंगे। वहीं सामान्य उपभोक्ता सिंगल सिलेंडर कनेक्शन धारक को 25 दिन व डबल सिलेंडर कनेक्शन धारक 35 दिन बाद ही बुकिंग संभव हो सकेगी।

पेट्रोलियम कंपनियों ने पांच किलो घरेलू सिलेंडर शहरी क्षेत्र में नौ दिन, ग्रामीण क्षेत्र में 16 दिन अंतराल में बुक होंगे। इसी तरह 10 किलो कंपोजिट शहरी क्षेत्र में 18 व ग्रामीण क्षेत्र में 32 दिन में बुक होंगे। माना जा रहा है बुकिंग बदलाव होने से गैस आपूर्ति एक माह से पहले संभव नहीं है। दो सिलेंडर रखने वाले कनेक्शन धारक भी एक महीने बाद ही दूसरा कनेक्शन बुक कर पाएंगे।


सिस्टम करेगा ऑटो-ब्लॉक

कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि यह एक यूनिफाइड सिस्टम है। यदि कोई उपभोक्ता निर्धारित समय से पहले बुकिंग करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम उसे ऑटो-ब्लॉक कर देगा। इसका मुख्य उद्देश्य गैस कालाबाजारी रोकना और आपूर्ति सुव्यवस्थित करना है।


रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में है, इसकी कोई किल्लत नहीं है। उपभोक्ता अधिक जानकारी या सहायता हेतु अपने वितरक से संपर्क कर सकते हैं। या टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर कॉल कर सकते हैं।


पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस रिफिलिंग बुकिंग नियमों में बदलाव किया है जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है उपभोक्ता परेशान ना हो अफवाह ना फैलाएं क्योंकि जरूरत अनुसार रसोई गैस आपूर्ति बनाई जा रही है।

मनीष कुमार सिंह ,जिला पूर्ति अधिकारी, बरेली

telegramsamvad
Author: telegramsamvad

Our Visitor

0 9 7 6 2 4
Total Users : 97624
Total views : 1217105