Breaking News
जादूगर बादशाह ने दिखाई बाजीगरी, अनुमति मिली नहीं, बांटने लगे टिकट – 17 अप्रैल को होना था उद्घाटन शो, मायूस होकर लौटे दर्शक नोएडा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, नया वेतनमान एक अप्रैल से प्रभावी बरेली में त्यागी रेस्टोरेंट के समोसे जांच के घेरे में, नमूने भरे- एफएसडीए टीम ने नकली अंडों की तलाश में मारे छापे बैंक ऑफ़ बड़ौदा और रिलायंस जियो की साझेदारी-भारत में डिजिटल समावेशन को गति देने के लिए फीचर फोन हेतु ‘bob World Lite’ का शुभारंभ उपनिषद् की गूढ़ता रंगों में सजी: गंगाशील महाविद्यालय की चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एकांश गुप्ता को बनाया महानगर अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

जूते के सोल में छुपा रखा था सोने का पाउडर, बरेली एयरपोर्ट पर दो तस्कर गिरफ्तार

दुबई से लाए गए 400 ग्राम सोने के पाउडर को मुंबई ले जाने पहुंचे दो तस्कर बरेली एयरपोर्ट पर पकड़े गए। सोने का यह पाउडर जूते के सोल में छुपा रखा था। आयकर विभाग भी जांच में जुटा है।

आरबी लाल, बरेली
बरेली।
रामपुर में रहने वाले दो तस्कर दुबई से 400 ग्राम सोना पाउडर जूते के सोल में छिपाकर बरेली ले आए। पहले दुबई, फिर दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जांच एजेंसियों को चकमा देते हुए बरेली तक आ गए। यहां मुंबई जाने के लिए फ्लाइट में बैठ चुके थे, लेकिन फिर मुंबई में सोने की डील निरस्त होने पर अचानक विमान से उतर गए तो पुलिस को शक हुआ। दोनों की तलाशी ली गई तो उनके जूतों के सोल से 400 ग्राम सोना पाउडर बरामद हुआ। इस पर एजेंसियों में खलबली मच गई। बुधवार सुबह से दोनों तस्करों से आयकर विभाग की टीम गहन पूछताछ कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने की आशंका
बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि बरेली एयरपोर्ट पर पकड़े गए दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जूते के सोल में छिपाकर जिस तरकीब से सोना पाउडर लाया गया, इससे लग रहा है कि दोनों पेशेवर तस्कर हैं। पूरे गिरोह की जानकारी जुटाई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

फ्लाइट से उतरे तो पकड़े गए
बरेली के थाना इज्जतनगर पुलिस ने आमिर सुहेल निवासी मोहल्ला राहूपुरा थाना टांडा जिला रामपुर और जुनैद निवासी मोहल्ला हाजीपुर थाना टांडा को मंगलवार को बरेली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। ये दोनों मंगलवार दोपहर मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। फ्लाइट में बैठने के बाद आमिर सुहेल ने अचानक एयरपोर्ट स्टाफ से कहा कि उसके पिता की तबीयत खराब हो गई, इसलिए अब हम दोनों मुंबई नहीं जाएंगे। वे एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाले रास्ते पर तेजी से चल दिए। पुलिस के अनुसार, दोनों की गतिविधियां संदिग्ध देखकर रोक लिया और दोनों की सघन तलाशी में जुनैद के जूतों के सोल से सोने के पाउडर बरामद हुआ।

मुंबई में हो चुकी थी सोने के पाउडर की डील
पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने स्वीकारा कि वे दुबई से सोने का पाउडर लेकर दिल्ली पहुंचे। दुबई से दिल्ली और वाया बरेली से मुंबई सोना पहुंचाने की योजना थी। पुलिस को चकमा देकर रास्ता बदलकर मुंबई पहुंचने के लिए बरेली की फ्लाइट पकड़ी। यहां से मुंबई जाकर फुफेरे भाई आसिम को सोने के पाउडर पहुंचाना था। इसके बिस्किट बनवाकर बेचने का प्लान था। विमान से बैठते समय भाई आसिम का फोन आया कि जिससे सौदा हुआ, उसने इनकार कर दिया है। डील कैंसिल होने की जानकारी पर तुरंत विमान से उतरना पड़ा।

सोना पाउडर रखने के लिए जूते के सोल में लगाया था केमिकल
पुलिस अनुसार, आरोपित ने जूते के सोल उखड़वाकर नए सिरे से बनवाई थी। सोल और चमड़े के बीच सोना पाउडर रखने से पहले एक केमिकल का लेप कराया। इसी केमिकल के कारण मेटल डिटेक्टर सोना पाउडर पकड़ नहीं सका। आरोपित पिछले सप्ताह इसे लेकर आए थे।
आयकर विभाग अपने स्तर पर भी जांच पड़ताल कर रहा है। बुधवार सुबह आयकर विभाग जांच टीम इज्जत नगर थाना पहुंची और दोनों तस्करों से गहन पूछताछ की। माना जा रहा है कि किसी बड़े गिरोह से उनकी सांठगांठ है, अन्य जांच एजेंसियों से भी मदद ली जा सकती है।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad