Breaking News
जादूगर बादशाह ने दिखाई बाजीगरी, अनुमति मिली नहीं, बांटने लगे टिकट – 17 अप्रैल को होना था उद्घाटन शो, मायूस होकर लौटे दर्शक नोएडा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, नया वेतनमान एक अप्रैल से प्रभावी बरेली में त्यागी रेस्टोरेंट के समोसे जांच के घेरे में, नमूने भरे- एफएसडीए टीम ने नकली अंडों की तलाश में मारे छापे बैंक ऑफ़ बड़ौदा और रिलायंस जियो की साझेदारी-भारत में डिजिटल समावेशन को गति देने के लिए फीचर फोन हेतु ‘bob World Lite’ का शुभारंभ उपनिषद् की गूढ़ता रंगों में सजी: गंगाशील महाविद्यालय की चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एकांश गुप्ता को बनाया महानगर अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

किशोर स्वास्थ्य जागरूकता को मिला मंच

BOGS–IMA का एडोलसेंट हेल्थ एजुकेशन प्रोग्राम संपन्न

टेलीग्राम संवाद

बरेली। किशोर-किशोरियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बरेली ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (BOGS) द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), बरेली के सहयोग से रविवार को Adolescent Health Education Program का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसमें शहर के प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


कार्यक्रम में अल्मा मेटर स्कूल, बीबीएल-1, बीबीएल-2, सेक्रेड हार्ट स्कूल-1, सेक्रेड हार्ट स्कूल-2, केशलता इंटरनेशनल स्कूल, कांति कपूर स्कूल, माधवराव सिंधिया स्कूल और इस्लामिया स्कूल सहित कुल नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय से 20-20 विद्यार्थियों ने सामाजिक और स्वास्थ्य से जुड़े ज्वलंत विषयों पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी।


प्रतिभागी विद्यालयों को अलग-अलग विषय सौंपे गए थे, जिनमें मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग, आज की प्लेट–कल की सेहत, आत्मविश्वास, बॉडी शेमिंग, डिजिटल फ्रॉड, यौन शोषण तथा मासिक धर्म स्वच्छता जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। विद्यार्थियों ने इन मुद्दों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया। प्रत्येक प्रस्तुति के बाद दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा संबंधित विषय पर वैज्ञानिक जानकारी दी गई और विद्यार्थियों के सवालों का समाधान करते हुए व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों के लिए विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे विद्यार्थियों में न केवल जागरूकता बढ़ी, बल्कि आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल को भी प्रोत्साहन मिला।
इस अवसर पर कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. मणिकंदन ए., आईएएस की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। उन्होंने किशोरों के सर्वांगीण विकास में ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया और इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad