Breaking News
जादूगर बादशाह ने दिखाई बाजीगरी, अनुमति मिली नहीं, बांटने लगे टिकट – 17 अप्रैल को होना था उद्घाटन शो, मायूस होकर लौटे दर्शक नोएडा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, नया वेतनमान एक अप्रैल से प्रभावी बरेली में त्यागी रेस्टोरेंट के समोसे जांच के घेरे में, नमूने भरे- एफएसडीए टीम ने नकली अंडों की तलाश में मारे छापे बैंक ऑफ़ बड़ौदा और रिलायंस जियो की साझेदारी-भारत में डिजिटल समावेशन को गति देने के लिए फीचर फोन हेतु ‘bob World Lite’ का शुभारंभ उपनिषद् की गूढ़ता रंगों में सजी: गंगाशील महाविद्यालय की चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एकांश गुप्ता को बनाया महानगर अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

राष्ट्रपति 30 को बरेली में, आईवीआरआई दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी

टेलीग्राम संवाद

बरेली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 30 जून को बरेली पहुंच रही हैं। वेभारतीय- पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) इज्जतनगर में आयोजित ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होगी।

संस्थान निदेशक डॉक्टर त्रिवेणी दत्त ने रविवार शाम बताया कि आईवीआरआई में 11वां दीक्षांत समारोह 30 जून को प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम मुख्य अतिथि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु होंगी। उन्होंने समारोह में सम्मिलित होने हेतु अपनी सहमति प्रदान कर दी है।

छात्र होंगे सम्मानित

निदेशक ने बताया समारोह में राष्ट्रपति द्वारा विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को उपाधियाँ व पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। दीक्षांत समारोह में 576 छात्र व छात्राओं (बीवीएससी एंड एएच (B.V.Sc. & A.H.– 41) एमवीएससी (M.V.Sc.– 328), पीएचडी (Ph.D.– 207) उपाधियाँ व पुरस्कार दिये जाएंगे।
निदेशक ने बताया दीक्षांत समारोह में 24 छात्र व छात्रा स्वर्ण, रजत व कांस्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 40 प्रतिष्ठित पुरस्कार मेधावी छात्रों और वैज्ञानिकों को भी दिये जाएंगे।
उन्होंने बताया दीक्षांत समारोह गौरवशाली इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad