Breaking News
जादूगर बादशाह ने दिखाई बाजीगरी, अनुमति मिली नहीं, बांटने लगे टिकट – 17 अप्रैल को होना था उद्घाटन शो, मायूस होकर लौटे दर्शक नोएडा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, नया वेतनमान एक अप्रैल से प्रभावी बरेली में त्यागी रेस्टोरेंट के समोसे जांच के घेरे में, नमूने भरे- एफएसडीए टीम ने नकली अंडों की तलाश में मारे छापे बैंक ऑफ़ बड़ौदा और रिलायंस जियो की साझेदारी-भारत में डिजिटल समावेशन को गति देने के लिए फीचर फोन हेतु ‘bob World Lite’ का शुभारंभ उपनिषद् की गूढ़ता रंगों में सजी: गंगाशील महाविद्यालय की चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एकांश गुप्ता को बनाया महानगर अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

उत्तर प्रदेश ने लगातार तीसरी बार लीड्स अचीवर अवार्ड जीता

विशेष प्रतिनिधि

टेलीग्राम संवाद, लखनऊ। लाजिस्टिक्स क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने पर उत्तर प्रदेश लगातार तीसरी बार सम्मानित हुआ है। लाजिस्टिक्स ईज एक्रास डिफरेंट स्टेट्स (लीड्स) 2024 रैंकिंग में अचीवर स्टेट पुरस्कार मिला है। उत्तर प्रदेश ने इससे पहले वर्ष 2022 और 2023 में भी उत्कृष्ट लाजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर हेतु यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता था।

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश को लगातार तीसरी बार लीड्स अचीवर अवार्ड

लाजिस्टिक्स क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश को लगातार तीसरी बार लाजिस्टिक्स ईज एक्रास डिफरेंट स्टेट्स (लीड्स) 2024 रैंकिंग में अचीवर स्टेट का खिताब मिला है। उत्तर प्रदेश ने इससे पहले वर्ष 2022 और 2023 में भी उत्कृष्ट लाजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता था।

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सचिव औद्योगिक विकास व इन्वेस्ट यूपी मुख्य कार्यपालक अधिकारी अभिषेक प्रकाश को स्टेट अचीवर अवार्ड प्रदान किया। पुरस्कार विभिन्न राज्यों में लाजिस्टिक्स सुगमता मापने वाली ‘लीड्स रिपोर्ट 2024’ विमोचन और ‘लीप्स पुरस्कार 2024’ के दौरान दिया गया। इस मौके पर वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, सचिव अमरदीप सिंह भाटिया और DPIIT संयुक्त सचिव डॉ. सुरेन्द्र अहिरवार आदि मौजूद रहे।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने वर्ष 2018 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लाजिस्टिक्स प्रदर्शन मूल्यांकन हेतु लीड्स ने पहल की थी। इसकी रैंकिंग तीन प्रमुख आयामों का आंकलन करती है। इसमें बुनियादी ढांचा, सेवाएं, परिचालन और नियामक वातावरण शामिल है। रैंकिंग में उत्तर प्रदेश निरंतर सफलता राज्य के अपने लाजिस्टिक्स क्षेत्र में सुधार के सतत प्रयासों को प्रदर्शित करती है।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad