Breaking News
बरेली में नदी बनी आफत: चार मासूम डूबे, ग्रामीणों ने तीन को बचाया, 12 वर्षीय प्रवीन की तलाश जारी बरेली में वैश्य कुमार तनय ने खेली फूलों की होली – भजन संध्या में झूम उठा समाज रिद्धिमा में “तीन थे भाई” का मंचन- अमूल सागर नाथ निर्देशित नाटक में दिखा अभिनय में सफलता का संघर्ष खाकी में प्यार: ‘लेडी सिंघम’ अंशिका वर्मा और दबंग IPS कृष्ण कुमार विश्नोई 29 मार्च को करेंगे -गोरखपुर में हुई मुलाकात, अब शादी तय: बरेली जोन के दो तेजतर्रार IPS दाम्पत्य बंधन में बंधेंगे परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र: स्वागत द्वार बने मुसीबत, आवागमन बंद, उद्यमी परेशान टेलीग्रामसंवाद ईपेपर दिनांक :08 मार्च 2026 दिन: रविवार

बरेली में होली पर सराबोर हुए पुलिस और प्रशासन अफसर – एसएसपी अनुराग आर्य और डीएम अविनाश सिंह ने सुनाए गाने

महिला अधिकारी भी पीछे नहीं रही, लगे खूब ठुमके
एडीजी जोन रमित शर्मा ने अपने आवास पर किया स्वागत

आर.बी. लाल
टेलीग्राम संवाद,बरेली।रंगों के पर्व होली ने गुरुवार को बरेली में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी पूरी तरह अपने रंग में रंग दिया। सामान्य दिनों में सख्त प्रशासनिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहने वाले अफसर इस दिन मस्ती और उल्लास में सराबोर नजर आए। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया, गले मिले और होली की शुभकामनाएं दीं। माहौल ऐसा बना कि वरिष्ठ अधिकारी भी खुद को थिरकने से रोक नहीं सके।
सुबह से ही शहर में अफसरों के बीच होली मिलन का दौर शुरू हो गया। जिलाधिकारी आवास से शुरू हुआ यह सिलसिला डीआईजी, कमिश्नर और एडीजी आवास तक चलता रहा। रंग-गुलाल, ठहाकों और संगीत के बीच प्रशासनिक तंत्र का एक अलग ही मानवीय और आत्मीय रूप देखने को मिला।


डीएम आवास से शुरू हुआ रंगों का सिलसिला

होली मिलन की शुरुआत जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आवास से हुई। यहां सुबह से ही अधिकारियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक समेत कई पुलिस अधिकारी जिलाधिकारी आवास पहुंचे और उन्हें गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
हंसी-मजाक और रंगों के बीच माहौल बेहद खुशनुमा हो गया। यहीं से अधिकारियों के होली मिलन का काफिला आगे बढ़ा और शहर के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के आवास की ओर रवाना हुआ।


डीआईजी और कमिश्नर आवास पर भी जमी महफिल

डीएम आवास से निकलने के बाद अधिकारियों का काफिला डीआईजी अजय कुमार साहनी के आवास पहुंचा। यहां भी रंग-गुलाल का दौर चला और सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इसके बाद अधिकारी कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी के आवास पहुंचे, जहां होली मिलन का कार्यक्रम देर तक चलता रहा।
अफसरों के इस आपसी मिलन में प्रशासनिक औपचारिकता की जगह अपनापन और उत्साह दिखाई दिया। हर तरफ रंग उड़ रहे थे और ढोल की थाप पर लोग झूमते नजर आ रहे थे।


एडीजी आवास पर हाई-वोल्टेज होली

सबसे ज्यादा रौनक एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा के आवास पर देखने को मिली। यहां पुलिस कर्मियों के लिए विशेष होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ढोल, डीजे और फिल्मी गीतों के बीच पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रंगों में डूबे नजर आए।
पूरा परिसर रंग, संगीत और ठहाकों से गूंज रहा था। वरिष्ठ अधिकारी भी कर्मचारियों के साथ खुलकर होली खेलते दिखाई दिए।


चुम्मा-चुम्मा दे दे’ पर झूमे एसएसपी

कार्यक्रम के दौरान जब डीजे पर फिल्मी गीत बजने लगे तो एसएसपी बरेली अनुराग आर्य खुद को रोक नहीं सके। जैसे ही मशहूर गीत “चुम्मा-चुम्मा दे दे” बजा, वह डांस फ्लोर पर उतर आए।
उनका जोश और अंदाज देखने लायक था। कभी भांगड़ा स्टाइल में तो कभी फिल्मी स्टेप्स के साथ उन्होंने जमकर डांस किया। एसएसपी को नाचते देख वहां मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी तालियां बजाते हुए झूम उठे।


लंदन ठुमका’ पर आईपीएस अंशिका का धमाकेदार डांस

होली मिलन कार्यक्रम में आईपीएस अंशिका वर्मा ने भी अपने डांस से सबका ध्यान खींच लिया। काला चश्मा लगाकर उन्होंने मशहूर गीत “लंदन ठुमका” पर शानदार ठुमके लगाए।
उनके स्टेप्स और आत्मविश्वास ने माहौल में चार चांद लगा दिए। अफसरों की मस्ती देखकर पुलिसकर्मी भी डांस फ्लोर पर उतर आए और पूरा कार्यक्रम एक रंगारंग उत्सव में बदल गया।


एडीजी को बाहर बुलाने के लिए गाया गाना

मस्ती का एक दिलचस्प दृश्य तब देखने को मिला जब अधिकारी एडीजी रमित शर्मा के आवास पहुंचे, लेकिन वह बाहर नहीं आए। इस पर एसएसपी अनुराग आर्य ने माइक उठाकर गाना गाते हुए उन्हें बाहर आने का न्योता दिया—“तुम खूब लगती हो…”।
इसके बाद डीआईजी अजय कुमार साहनी ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि आपने होली खेलने का वादा किया था, अब बाहर आकर रंग लगवाइए। थोड़ी देर बाद एडीजी बाहर आए और फिर रंग-गुलाल के साथ जश्न शुरू हो गया।


सिर पर गिलास रखकर नाचे सीओ

कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप ने सिर पर गिलास रखकर डांस किया। उनका यह अंदाज देखकर सभी अधिकारी और कर्मचारी ठहाके लगाते नजर आए।
ढोल और डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी भी जमकर थिरके और पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया।


वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

telegramsamvad
Author: telegramsamvad