आर बी लाल
टेलीग्राम संवाद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मतदाता सूची प्रकाशन संबंध में प्रेस वार्ता में जानकारी दी।उत्तर प्रदेश राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चला, जिसमें 166 दिनों के इस अभियान में 75 जिलों के अधिकारियों और 5,82,877 बूथ लेवल एजेंटों ने निष्ठा और लगन से काम किया।
विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 समय-सारणी इस प्रकार थी: घोषणा 27-10-2025, गणना चरण 04-11-2025 से 26-12-2025, मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 06-01-2026, दावा एवं आपत्ति अवधि 06-01-2026 से 06-03-2026, नोटिस चरण और निस्तारण 06-01-2026 से 27-03-2026, और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10-04-2026।मसौदा मतदाता सूची (06 जनवरी 2026) में कुल मतदाता 12,55,56,025 थे, जिनमें पुरुष 6,88,43,159 जो 54.83%, महिला 5,67,08,747 जो 45.17%, और तृतीय लिंग 4,119 जो 0.01% से कम थे। 18-19 आयु वर्ग के मतदाता 3,33,981 जो 0.27% थे और जेंडर रेशियो 824 था।निर्वाचक नामावली (10 अप्रैल 2026) में कुल मतदाता 13,39,84,792 हो गए, जिनमें पुरुष 7,30,71,061 जो 54.54%, महिला 6,09,09,525 जो 45.46%, और तृतीय लिंग 4206 जो 0.01% से कम थे। 18-19 आयु वर्ग के मतदाता 17,63,360 जो 1.32% थे और जेंडर रेशियो 834 हो गया।
सूची में कुल मतदाताओं में 84,28,767 की वृद्धि हुई, जिसमें पुरुष 42,27,902, महिला 42,00,778, तृतीय लिंग 87, और 18-19 आयु वर्ग के मतदाता 14,29,379 बढ़े। जेंडर रेशियो में 10 अंकों की वृद्धि हुई।
सर्वाधिक वृद्धि वाले 5 जिले
- प्रयागराज (3,29,421), लखनऊ (2,85,961), बरेली (2,57,920), गाजियाबाद (2,43,666), और जौनपुर (2,37,590) थे।
- सर्वाधिक वृद्धि वाले 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र साहिबाबाद (82,898), जौनपुर (56,118), लखनऊ पश्चिम (54,822), लोनी (53,679), और फिरोजाबाद (47,757) थे।
- नोटिसों की सुनवाई के संबंध में, 1.04 करोड़ मतदाताओं का मिलान नहीं हुआ और 2.22 करोड़ मतदाताओं में तार्किक विसंगतियाँ थीं। शत-प्रतिशत नोटिस जारी किए गए, वितरित हुए और 27 मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत सुनवाई हुई।
- विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 06-01-2026 को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची से बिना नोटिस और उचित प्रक्रिया के कोई नाम विलोपित नहीं किया गया।
- राजनीतिक दलों की सहभागिता में राज्य स्तर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 5 बैठकें आयोजित की गईं और जिला तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा कुल 3090 बैठकें की गईं। विभिन्न दलों के 5,82,877 बूथ लेवल एजेंटों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
- दावा व आपत्ति अवधि में चार विशेष अभियान दिवस (11 जनवरी, 18 जनवरी, 31 जनवरी और 22 फरवरी 2026) आयोजित किए गए, जिनमें पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया।
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न जनपदों में स्थलीय निरीक्षण कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की, बैठकों में भाग लिया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया।
- शिकायतों के निस्तारण में राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल (NGSP) पर उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान मिला। 1,08,529 शिकायतों में से 99.8% का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा में भी उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान मिला, जहाँ 8,63,297 कॉल बुक की गईं और 97% मतदाताओं से संपर्क किया गया।
- मतदाता हेल्पलाइन (SCC-1800-180-1950 और DCC-1950) पर राज्य स्तर पर लगभग 34,000 और जिला स्तर पर 85,397 कॉल प्राप्त हुईं, जिनका समाधान किया गया।
- भारत निर्वाचन आयोग जन शिकायत निवारण प्रणाली (PGRS) सेल से प्राप्त 431 शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया।
- विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से कुल 107 ज्ञापन प्राप्त हुए, जिनमें समाजवादी पार्टी से 85, भाजपा से 10, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से 9, बहुजन समाज पार्टी से 1, सीपीआई(एम) से 1 और आम आदमी पार्टी से 1 ज्ञापन शामिल थे। सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया।
- अपील प्रक्रिया तहत, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट व्यक्ति 15 दिनों के भीतर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रथम अपील कर सकता है। जिला मजिस्ट्रेट निर्णय से असंतुष्ट व्यक्ति 30 दिनों भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी समक्ष द्वितीय अपील कर सकता है।

बरेली में अब 29.48 लाख मतदाता
संजय श्रीवास्तव
टेलीग्राम संवाद, बरेली। जिला निर्वाचन विभाग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2026 संशोधित मतदाता सूची जारी कर दी है। डीएम अविनाश सिंह ने शुक्रवार पूर्वाहन कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का विमोचन किया और बताया कि इस बार कुल 2,57,920 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इस वृद्धि के साथ अब बरेली जिले में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 29,48,987 हो गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण दौरान जनपद के जनसांख्यिकीय आंकड़ों में सकारात्मक बदलाव आए हैं। आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी 2026 के समय जनपद का जेंडर रेशियो जो 815 था, वह अब बढ़कर 832 हो गया है। इसी प्रकार, ई.पी. रेशियो में भी 4.02 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे यह 47.07 प्रतिशत से बढ़कर अब 51.59 प्रतिशत पहुंच गया है। वर्तमान में बरेली जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 29,48,987 है, जिनके लिए 1,940 मतदान केंद्रों पर 3,835 मतदेय स्थल सुनिश्चित किए गए हैं। प्रक्रिया की पारदर्शिता का विवरण देते हुए बताया गया कि 6 जनवरी से 6 मार्च 2026 के बीच प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण पूरी गंभीरता से किया गया। इस अवधि में नए नाम जोड़ने के लिए प्राप्त 2,76,250 फार्म-6 में से 2,64,672 को स्वीकृत किया गया। अभियान के दौरान 7.14 लाख से अधिक एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) मतदाताओं और अन्य तकनीकी विसंगतियों को चिन्हित कर, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी कर सूची को शुद्ध किया गया। डीएम ने कहा कि अब इस प्रकाशित सूची आधार पर आगामी चुनावी प्रक्रियाओं को गति दी जाएगी। बैठक में सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं और प्रशासन की ओर से निष्पक्ष चुनाव के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।
बिथरी बना ”वोट पावर”, कैंट में सबसे कम वोटर
- जिले की सभी नौ विधानसभाओं में 2,57,920 नए वोटर
- विशेष पुनरीक्षण अभियान-2026 की वोटर लिस्ट फाइनल होने के बाद बदले सियासी समीकरण
टेलीग्राम संवाद
बरेली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संपन्न हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के बाद जनपद की नौ विधानसभा सीटों का नया गणित सामने आ गया है। शुक्रवार पूर्वाहन जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा जारी संशोधित मतदाता सूची आंकड़ों ने स्पष्ट कर दिया है कि बिथरी चैनपुर अब जिले का सबसे बड़ा चुनावी गढ़ बन चुका है। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 3,70,974 पहुंच गई है, जिसमें 2,03,120 पुरुष और 1,67,848 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। इसके ठीक विपरीत, बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र मतदाताओं की संख्या के लिहाज से जिले का सबसे छोटा क्षेत्र बना हुआ है, जहां कुल 2,83,524 मतदाता पंजीकृत हैं। इन आंकड़ों के प्रकाशन के साथ ही जिले की राजनैतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है।
पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान जिले की सभी नौ विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या में भारी फेरबदल देखा गया है। बिथरी चैनपुर के बाद भोजीपुरा 3,63,479 मतदाताओं के साथ दूसरे और बरेली शहर 3,51,057 लाख वोटरों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, बहेड़ी में 3,41,182 लाख, नवाबगंज में 3,16,495 लाख और मीरगंज में 3,23,007 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के इस मिश्रण में 122 फरीदपुर में 3,02,887 और आंवला में 2,96,382 मतदाता भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। आंकड़ों का यह विस्तार न केवल मतदाताओं की जागरूकता को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि शहरी विस्तार के कारण बिथरी चैनपुर जैसे क्षेत्रों में आबादी का घनत्व तेजी से बढ़ा है।
निर्वाचन कार्यालय अनुसार इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बीएलओ ने 7.14 लाख से अधिक संदिग्ध मामलों का घर-घर जाकर सत्यापन किया। अभियान के दौरान कुल 2,76,250 नए आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से गहन जांच के बाद 2.64 लाख से अधिक फॉर्म स्वीकृत किए गए। इसके अलावा 25,742 दिव्यांग मतदाताओं की भी मैपिंग की गई। डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया बढ़े मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदेय स्थलों की संख्या भी बढ़ाकर 3835 कर दी गई है, ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
50 हजार युवा पहलीबार डालेंगे वोट
नई मतदाता सूची में सबसे उत्साहजनक पहलू युवाओं की भागीदारी है। इस बार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान दौरान 50,251 ऐसे युवाओं को चिन्हित कर सूची में शामिल किया गया है, जिनकी आयु 18 से 19 वर्ष के बीच है। पहली बार डाले वाले यह युवा और 13.39 लाख महिला मतदाता आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। प्रशासन ने कॉलेज कैंपों और विशेष पंजीकरण अभियानों के जरिए इन फर्स्ट टाइम वोटर्स को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया है।
आधी आबादी बढ़ी, जेंडर रेशियो 832 पहुंचा
विशेष शुद्धिकरण और सुधार अभियान का बड़ा असर जिले के जेंडर रेशियो पर देखने को मिला है। आंकड़ों अनुसार 6 जनवरी 2026 को जहां जेंडर रेशियो 815 था, वह अब सुधरकर 832 हो गया है। जिले में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13,39,544 पहुंच गई। ईपी रेशियो (जनसंख्या के मुकाबले मतदाता) की संख्या में भी 4.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो अब 51.59 प्रतिशत है। यह वृद्धि दर्शाती है कि शुद्धिकरण प्रक्रिया के बाद अब सूची में वास्तविक और पात्र मतदाताओं की संख्या अधिक सटीक है। इसके अलावा जनपद में कुल 85 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें सर्वाधिक 16 शहर विधानसभा में है, जबकि नवाबगंज में 11 और बरेली कैंट विधानसभा में में 12 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं।
दिव्यांग मतदाता 25 हजार से ज्यादा
लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने इस बार दिव्यांग मतदाताओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। जिले में चलाए गए गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद 25,742 दिव्यांग मतदाताओं की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची में विशिष्ट रूप से चिन्हित किया गया है। डीएम का कहना है कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इन मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और उन्हें बाधा रहित वातावरण प्रदान करना है। इसके लिए चिन्हित दिव्यांगों को मतदान के दिन रैंप, व्हीलचेयर और सहायक जैसी विशेष सुविधाएं प्राथमिकता पर दी जाएंगी। इस पहल से न केवल जिले के मतदान प्रतिशत में सुधार होगा, बल्कि दिव्यांगों का आत्मविश्वास और लोकतांत्रिक सुगमता भी मजबूत होगी।
इस तरह हुई थी प्रकिया
27 अक्टूबर 2025 से जब इस अभियान की शुरुआत हुई थी, तब प्रारंभिक डेटा के अनुसार जिले में 34.05 लाख मतदाता थे। हालांकि, क्लीन-अप ड्राइव और गहन शुद्धिकरण के बाद 6 जनवरी 2026 को जब आलेख्य प्रकाशन हुआ, तो यह संख्या घटकर 26,91,067 रह गई थी। इसके बाद चले दो महीने के विशेष अभियान में दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया गया, जिसके परिणामस्वरूप अंतिम सूची में मतदाताओं का आंकड़ा 29,48,987 पहुंचा। इस दौरान चुनाव आयोग ने वोटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में भी विस्तार किया है, मतदान केंद्रों की संख्या 1931 से बढ़कर 1940 और मतदेय स्थलों की संख्या 3499 से बढ़कर 3835 हो गई है।
एक नजर में बरेली वोटर
कुल मतदाता: 29,48,987
पुरुष मतदाता: 16,09,358
महिला मतदाता: 13,39,606
दिव्यांग मतदाता: 25,742
नए युवा मतदाता: 50,251 (18-19 वर्ष)
कुल मतदान केंद्र: 1940
कुल मतदेय स्थल: 3835












Total Users : 99847
Total views : 1220255