- एंटी पावर थैफ्ट थाने में हर दिन चलता है सेटिंग का खेल, बदले में हजारों रुपये वसूली
टेलीग्राम संवाद
बरेली। भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति एक बार फिर ज़मीन पर सख़्ती से उतरती दिखी, जब भ्रष्टाचार निवारण संगठन,की ट्रैप टीम ने एंटी पावर थैफ्ट थाना बरेली के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार यादव को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई विभिन्न विभागों में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार है।

शिकायतकर्ता सुभाष शर्मा, निवासी ग्राम आलमपुर जाफराबाद, थाना भमोरा,ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत दर्ज कराई। उनके अनुसार, उनके खिलाफ पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या। 9648/2025 और 9649/2025, धारा 138 बी विद्युत अधिनियम के मामले में, प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार यादव द्वारा उनके और उनके पिता की जमानत प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले 5,000 रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत की गंभीरता को समझते हुए, भ्रष्टाचार निवारण संगठन,मंडल ने तुरंत कार्रवाई का निर्णय लिया। ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने पूरी रणनीति के साथ जाल बिछाया और तय समय पर निरीक्षक को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान तैयार किया। आज मंगलवार दोपहर 12:25 बजे, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम, एंटी पावर थैफ्ट थाना बरेली के भीतर मौजूद प्रभारी निरीक्षक कक्ष में पहुंची। जैसे ही आरोपी निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, उसी क्षण टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास मौजूद रिश्वत की रकम को बरामद कर लिया गया और मौके पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। यह पूरा ऑपरेशन बेहद पेशेवर और पारदर्शी तरीके से अंजाम दिया गया। यह कार्रवाई दिखाती है कि प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन, मुख्यालय लखनऊ के कड़े निर्देशों का पालन वास्तविक रूप से किया जा रहा है। शासन की मंशा स्पष्ट है भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और बरेली इकाई की इस कार्रवाई ने इस नीति को और मजबूती प्रदान की है।

गिरफ्तारी के बाद ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने आरोपी निरीक्षक के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला थाना कोतवाली में दर्ज किया जा रहा है। इससे यह स्पष्ट है कि आरोपी को कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा और रिश्वतखोरी जैसे अपराध पर किसी भी प्रकार की ढिलाई की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, ने साफ संदेश दिया है कि कोई भी नागरिक डरें नहीं, बल्कि साहस दिखाएं और शिकायत दर्ज कराएं।

बरेली मंडल में रहने वाला कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है,पुलिस उपाधीक्षक,भ्रष्टाचार निवारण संगठन, 9454405475,प्रभारी निरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई,थाना 9454401653,
इस पूरी कार्रवाई ने एक बात स्पष्ट कर दी है कि यदि कहीं भ्रष्टाचार पनप रहा है, तो उसे जड़ से उखाड़ने के लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन पूरी मुस्तैदी से तैयार है। इस ट्रैप ऑपरेशन ने पुलिस महकमे में एक मजबूत संदेश भेजा है रिश्वत लेने वाला कोई भी अधिकारी अब सुरक्षित नहीं है।










Total Users : 91305
Total views : 1207508