- एसएसपी ने पांच टीम जांच पड़ताल को बनाई
- गोल्डी बरार ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी ली है
आर. बी. लाल
टेलीग्राम संवाद, बरेली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पैतृक घर के बाहर गुरुवार तड़के हुई फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटनाक्रम का खुलासा शुक्रवार देर शाम हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जांच पड़ताल के लिए पांच टीमें बना दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य बरेली ने शुक्रवार रात बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। बताया जाता कि दो बदमाश दिशा पाटनी के आवास के बाहर आए और साथ राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। पटना से अभिनेत्री दिशा पाटनी के परिजन दहशत में आ गए उनकी बहन खुद मेजर खुशबू हुई आवास में अंदर थी। पत्नी के पिता पूर्व पुलिस उपाधीक्षक जगदीश पाटनी ने पुलिस को शुक्रवार तहरीर दी है। घर के बाहर से कई खाली खोखे बरामद किए गए। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गोल्डी बरार के नेटवर्क को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जाता है गोल्डी बरार ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया पांच टीम में गठित की गई है। जो इस पूरे मामले को देखेंगी। फायरिंग की सूचना शुक्रवार को पुलिस को देर दी गई। वह खुद पत्नी परिवार से मिले और उन्हें आसपास किया कि उनको पुलिस पुलिस सुरक्षा देगी उनके यहां पुलिस तैनात कर दी गई है एसपी सिटी एसपी क्राइम एसपी ट्रैफिक सभी को अलर्ट कर दिया गया है और वह पूरी चौकसी बरत रहे हैं।
बरेली सिविल लाइंस स्थित विला नंबर 40 स्थित पाटनी परिवार के घर के बाहर गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई। घर में उस वक्त दिशा पाटनी के पिता व रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी, मां और मेजर बहन खुश्बू पाटनी मौजूद थीं। फायरिंग के बाद परिवार सुरक्षा घेरे में घर के अंदर कैद है।

फायरिंग के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर एक धमकी भरी पोस्ट वायरल हुई। इसमें लिखा गया कि खुशबू पाटनी और दिशा पाटनी ने संतों का अपमान किया था। यह तो सिर्फ ट्रेलर है, अगली बार जान से मार देंगे। पोस्ट में कई गैंगस्टरों को भी टैग किया गया।

फिल्म इंडस्ट्री में खलबली
दिशा पाटनी बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं। उनके घर पर फायरिंग की खबर फैलते ही फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। फिलहाल पाटनी परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया करा दी गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।











Total Users : 89632
Total views : 1205209