Breaking News
जादूगर बादशाह ने दिखाई बाजीगरी, अनुमति मिली नहीं, बांटने लगे टिकट – 17 अप्रैल को होना था उद्घाटन शो, मायूस होकर लौटे दर्शक नोएडा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, नया वेतनमान एक अप्रैल से प्रभावी बरेली में त्यागी रेस्टोरेंट के समोसे जांच के घेरे में, नमूने भरे- एफएसडीए टीम ने नकली अंडों की तलाश में मारे छापे बैंक ऑफ़ बड़ौदा और रिलायंस जियो की साझेदारी-भारत में डिजिटल समावेशन को गति देने के लिए फीचर फोन हेतु ‘bob World Lite’ का शुभारंभ उपनिषद् की गूढ़ता रंगों में सजी: गंगाशील महाविद्यालय की चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एकांश गुप्ता को बनाया महानगर अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

एक जनवरी से घर-घर पहुंचेगा अयोध्या जी से निमंत्रण,15 तक चलेगा अभियान

  • प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अपने क्षेत्रीय मंदिर में ही लाइव प्रसारण से देखें
  • मेरी बरेली मेरी अयोध्या थीम पर होगा मंदिरों में आयोजन
  • अक्षत व श्री राम मंदिर तीर्थ चित्र पहुंचेगा, आरएसएस और अन्य तैयार

आर बी लाल

बरेली, टेलीग्रामसंवाद। अयोध्या जी में निर्मित हो रहे भव्य श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी में होगा। भव्य तैयारी हो रही हैं। आम लोगों को इसमें शामिल करने हेतु सोमवार पहली जनवरी से अयोध्या जी से आए अक्षत व श्री राम मंदिर तीर्थ चित्र घर-घर पहुंचना शुरू हो जाएगा, इस कार्य में बड़े पैमाने आरएसएस और अन्य सहयोगी संगठन जुट गए है। क्षेत्र और कार्य विभाजन भी कर दिया गया है।

शनिवार शाम कृपा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में निमंत्रण वितरण व्यवस्था कार्यक्रम बरेली संभाग प्रमुख आरएसएस धर्मेंद्र भारत और नगर प्रभारी पवन अरोड़ा ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि पहली जनवरी सोमवार से घर-घर अक्षत और श्री राम जन्मभूमि मंदिर चित्र पहुंचना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतवर्ष से सनातनी हिंदू आमंत्रित किए जा रहे हैं। बरेली में भी तैयारी पूरी हो गई है। पहली जनवरी से अक्षत व श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र चित्र और एक पत्र प्रत्येक हिंदू परिवार तक पहुंचाने हेतु अभियान शुरू होगा।

अक्षत और निमंत्रण पत्र

निमंत्रण और अक्षत घर-घर पहुंचेगा

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर प्रमुख आलोक प्रकाश ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद तथा अन्य सभी समविचारी संगठनों की बैठक हो चुकी हैं। बताया कि प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी दिन सभी लोग अपना क्षेत्र ही अयोध्या मान कर उसमें उत्सव मनाएंगे। मेरी बरेली मेरी अयोध्या थीम पर सभी प्रमुख मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या से लाइव होगा । उन्होंने बताया कि प्रत्येक नगर में टोली बनाकर प्रभात फेरी इत्यादि निकाल कर रामदूत प्रत्येक हिंदू परिवार तक निमंत्रण पत्र और अक्षत पहुंचाएंगे। कार्यकर्ता और पदाधिकारी श्री रामचंद्र जी भव्य मंदिर चित्र भी सभी घरों तक पहुंचेगा। निमंत्रण और अक्षत वितरण अभियान एक जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगा।

अपने क्षेत्र मंदिर में ही करें पूजापाठ

telegramsamvad
Author: telegramsamvad