Breaking News
जादूगर बादशाह ने दिखाई बाजीगरी, अनुमति मिली नहीं, बांटने लगे टिकट – 17 अप्रैल को होना था उद्घाटन शो, मायूस होकर लौटे दर्शक नोएडा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, नया वेतनमान एक अप्रैल से प्रभावी बरेली में त्यागी रेस्टोरेंट के समोसे जांच के घेरे में, नमूने भरे- एफएसडीए टीम ने नकली अंडों की तलाश में मारे छापे बैंक ऑफ़ बड़ौदा और रिलायंस जियो की साझेदारी-भारत में डिजिटल समावेशन को गति देने के लिए फीचर फोन हेतु ‘bob World Lite’ का शुभारंभ उपनिषद् की गूढ़ता रंगों में सजी: गंगाशील महाविद्यालय की चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एकांश गुप्ता को बनाया महानगर अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

डीडीपुरम में बनेगा फूड कोर्ट, बरेली स्मार्ट सिटी बोर्ड में प्रस्ताव पारित

नगर में 3 डी वॉल पेन्टिंग से होगी स्मार्ट सिटी ब्रान्डिंग

परियोजनाएं लोगों पर क्या छाप छोड़ रही है इसकी समीक्षा हो: मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल

बरेली टेलीग्रामहिन्दी। बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड बोर्ड बैठक में स्मार्ट सिटी ब्रान्डिंग और नगर सजाने और संवारने पर कई प्रस्ताव पारित हुए। नगर में पहली बार 3 डी वॉल पेन्टिंग से स्मार्ट सिटी ब्रान्डिंग होगी। ई-क्योस्क, बूमेन हेल्पडेस्क, सी-लाँज, फूड कोर्ट निर्माण पर सहमति बनी। बोर्ड बैठक में मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने निर्देश दिए गए कि विभिन्न परियोजनाओं से स्थानीय आम लोगों को लाभ हो रहा है अथवा नहीं और परियोजना रखरखाव/मॉनिटरिंग की वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाये।

बुधवार अपराहन स्मार्ट सिटी बोर्ड समिति हुई। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बोर्ड अध्यक्ष व मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने कहा कि परियोजनाएं आम लोगों पर क्या छाप छोड़ रही है इसकी समीक्षा कर ली जाए।

बैठक में 3 डी वॉल पेन्टिंग परियोजना हेतु नगर में विभिन्न स्थानों पर स्मार्ट सिटी की ब्रान्डिंग हेतु स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अन्तर्गत राइफल क्लब परियोजना इंटीरियर कार्य टेण्डर प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई व उक्त परियोजना हेतु नवीन उपकरणों की आपूर्ति करने हेतु प्रस्ताव पर स्वीकृति हो गई। स्मार्ट सिटी में नवीन कार्य डीडीपुरम फूड कोर्ट निर्माण हेतु प्रस्ताव पारित हुआ।

बैठक में जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, नगर आयुक्त श्रीमती निधि गुप्ता वत्स, संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल, मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग संजय कुमार तिवारी, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत विभाग विकास सिघंल, अधीक्षण अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, जीएम बीएससीएल अभिनेश कुमार, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार यादव, नोडल अधिकारी ह्नदय प्रकाश नारायण, कंपनी सचिव निधि अग्रवाल, सहायक अभियन्ता (सिविल) प्रथम सुशील सक्सेना, सहायक अभियन्ता (सिविल) तृतीय रोहित सिंह, सहायक अभियंता, इलैक्ट्रीकल चन्दन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad