Breaking News
जादूगर बादशाह ने दिखाई बाजीगरी, अनुमति मिली नहीं, बांटने लगे टिकट – 17 अप्रैल को होना था उद्घाटन शो, मायूस होकर लौटे दर्शक नोएडा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, नया वेतनमान एक अप्रैल से प्रभावी बरेली में त्यागी रेस्टोरेंट के समोसे जांच के घेरे में, नमूने भरे- एफएसडीए टीम ने नकली अंडों की तलाश में मारे छापे बैंक ऑफ़ बड़ौदा और रिलायंस जियो की साझेदारी-भारत में डिजिटल समावेशन को गति देने के लिए फीचर फोन हेतु ‘bob World Lite’ का शुभारंभ उपनिषद् की गूढ़ता रंगों में सजी: गंगाशील महाविद्यालय की चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एकांश गुप्ता को बनाया महानगर अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

तीसरे दिन ईडी कार्यालय में राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार तीसरे दिन नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में शामिल होने के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंचे। पिछले दो दिनों से राहुल गांधी से करीब 18 घंटे तक पूछताछ की गई। तीन सदस्यीय टीम उनका बयान दर्ज कर रही है। राहुल गांधी से पूछताछ रात करीब 10 बजे खत्म हुई। मंगलवार को वह रात करीब 11.45 बजे ईडी मुख्यालय से निकल गए।

सोमवार को रात करीब नौ बजे उनकी पूछताछ खत्म हुई थी। लेकिन वह कथित तौर पर अपने बयानों में कुछ चीजों को सही कराना चाहते थे और इस वजह से उन्हें ईडी मुख्यालय में और घंटों तक इंतजार करना पड़ा। सोमवार को एजेंसी के अधिकारियों ने गांधी से कई घंटों तक पूछताछ की। उन्हें तीन घंटे के बाद लंच ब्रेक दिया गया और वह अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने गए, जिनका सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसके बाद वह वापस ईडी मुख्यालय पहुंचे जहां देर रात तक उनसे दोबारा पूछताछ की गई। गांधी से कोलकाता स्थित डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए कुछ लेनदेन के बारे में पूछताछ की गई थी। इस मामले में सोनिया गांधी को भी तलब किया गया है। उनके 23 जून को ईडी के समक्ष पेश होने की संभावना है

telegramsamvad
Author: telegramsamvad