बीएल एग्रो एमडी आशीष खंडेलवाल बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ ने दी अकादमिक जिम्मेदारी

मेरठ/बरेली। भारत में नई शिक्षा नीति (NEP-2020) तहत उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत साझेदारी स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ ने बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज प्रबंध निदेशक आशीष खंडेलवाल ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ नियुक्त किया है। नियुक्ति केवल एक औपचारिक अकादमिक निर्णय नहीं, बल्कि भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था, उद्योग जगत और उच्च शिक्षा संस्थान बीच बढ़ते सहयोग का प्रतीक मानी जा रही है।

कृषि क्षेत्र उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि वैल्यू एडिशन, फूड प्रोसेसिंग, सप्लाई चेन, निर्यात और तकनीकी नवाचार जैसे क्षेत्रों में तेजी से विस्तार कर रहा है। ऐसे समय में उद्योग जगत के अनुभवी नेतृत्व को विश्वविद्यालयों से जोड़ना छात्रों को वास्तविक व्यावसायिक अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस नियुक्ति को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बताया है।

और पढ़ें