Breaking News
जादूगर बादशाह ने दिखाई बाजीगरी, अनुमति मिली नहीं, बांटने लगे टिकट – 17 अप्रैल को होना था उद्घाटन शो, मायूस होकर लौटे दर्शक नोएडा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, नया वेतनमान एक अप्रैल से प्रभावी बरेली में त्यागी रेस्टोरेंट के समोसे जांच के घेरे में, नमूने भरे- एफएसडीए टीम ने नकली अंडों की तलाश में मारे छापे बैंक ऑफ़ बड़ौदा और रिलायंस जियो की साझेदारी-भारत में डिजिटल समावेशन को गति देने के लिए फीचर फोन हेतु ‘bob World Lite’ का शुभारंभ उपनिषद् की गूढ़ता रंगों में सजी: गंगाशील महाविद्यालय की चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एकांश गुप्ता को बनाया महानगर अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

जादूगर बादशाह ने दिखाई बाजीगरी, अनुमति मिली नहीं, बांटने लगे टिकट – 17 अप्रैल को होना था उद्घाटन शो, मायूस होकर लौटे दर्शक

संजय श्रीवास्तव

टेलीग्राम संवाद, बरेली। जादूगर अपने हाथ की सफाई और बाजीगरी मंच पर दिखाता है। जादूगर बादशाह नाम से एक बाजीगर विभिन्न आइटम लेकर शहर में पहुंचा है। इसका पहला उद्घाटन शो 17 अप्रैल शाम संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में प्रस्तावित था। शहर भर में होर्डिंग और विभिन्न माध्यमों से जमकर प्रचार किया गया। मगर, जब दर्शक संजय कम्युनिटी हॉल पहुंचे तब पता चला कार्यक्रम संबंधी अनुमति प्रशासन द्वारा जारी नहीं की गई है। इससे पहले पिछले साल एक कंपनी सर्कस शो लेकर आई थी। कई दिनों बिना अनुमति कार्यक्रम चलते रहे। अखबारों में जब सुर्खियां बनीं तो उसे जबरन बंद कराया गया।

जादूगर बादशाह नाम से एक बाजीगर ने हाथ की सफाई दिखाने का 17 अप्रैल से शो संचालित करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी। आयोजक ने नगर निगम से संजय कम्युनिटी हॉल किराए पर लिया था। इसी आधार पर प्रचार प्रसार किया गया। बताया जाता है कि आयोजक ने टिकट बिक्री भी शुरू कर दी। इसका उद्घाटन शो शुक्रवार 17 अप्रैल शाम होना था। तमाम दर्शक शो देखने पहुंचे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं मिला। हॉल प्रवेश द्वार पर बैठी महिला कर्मी ने बताया कि अभी प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। इसलिए कार्यक्रम एक दिन आगे बढ़ा दिया है, यानि 18 अप्रैल से नियमित शो शुरू होंगे। महिला कर्मचारी एडवांस में टिकट बुकिंग भी कर रही थी।


किसी भी विभाग से कोई एनओसी नहीं

जादूगरी शो में तमाम मैकेनिकल और विद्युत संबंधी आईटम होते हैं। इसका मतलब सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाला नियम ऐसे कार्यक्रमों में लागू होते हैं। जिला प्रशासन आवेदन पत्र पर संबंधित हॉल स्वामी, अग्निश्मन, पुलिस, विद्युत सुरक्षा आदि से एनओसी लेता है। संबंधित विभागों से क्लियरेंस मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा अनुमति दी जाती है, लेकिन संबंधित विभागों से कोई एनओसी प्राप्त नहीं हुई है।


प्रचार पहले, आवेदन बाद में

बताया जाता है कि जादूगर बादशाह नाम से आयोजित होने वाला शो करीब एक माह तक चलना है। आयोजकों ने इसकी उद‌्घाटन तिथि 17 अप्रैल तय कर दी, जबकि प्रचार प्रसार पिछले कई दिनों से चल रहा था। चर्चा है कि उद्घाटन तिथि से दो दिन पहले आयोजक ने जिला प्रशासन में आवेदन किया था इसलिए अभी तक संबंधित विभागों से एनओसी नहीं मिल पाई है। आयोजकों ने दावा किया है कि शनिवार 18 अप्रैल दोपहर तक अनुमति मिल जाएगी। मगर अन्य विभागों से संपर्क किया गया तो पता चला कि उनके पास अभी तक कोई आवेदन ही नहीं पहुंचा है।

पिछले साल भी फंसा था एनओसी का फंदा

telegramsamvad
Author: telegramsamvad