Breaking News
बैंक ऑफ़ बड़ौदा और रिलायंस जियो की साझेदारी-भारत में डिजिटल समावेशन को गति देने के लिए फीचर फोन हेतु ‘bob World Lite’ का शुभारंभ उपनिषद् की गूढ़ता रंगों में सजी: गंगाशील महाविद्यालय की चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एकांश गुप्ता को बनाया महानगर अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का संकल्प एमडीसीए क्रिकेट चैंपियन,ऋतुराज मैन आफ द मैच-श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स का शानदार समापन बरेली में 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह, शहनाइयों बीच गूंजे मंगलगीत वैवाहिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में पनीर-खोया मांग बढ़ी, मिलावटखोर सक्रिय, शुरू हुई छापेमारी, पांच नमूने भरे

बरेली सहित 5 जिलों में सर्वाधिक मतदाता वृद्धि

आर बी लाल

टेलीग्राम संवाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मतदाता सूची प्रकाशन संबंध में प्रेस वार्ता में जानकारी दी।उत्तर प्रदेश राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चला, जिसमें 166 दिनों के इस अभियान में 75 जिलों के अधिकारियों और 5,82,877 बूथ लेवल एजेंटों ने निष्ठा और लगन से काम किया।

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 समय-सारणी इस प्रकार थी: घोषणा 27-10-2025, गणना चरण 04-11-2025 से 26-12-2025, मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 06-01-2026, दावा एवं आपत्ति अवधि 06-01-2026 से 06-03-2026, नोटिस चरण और निस्तारण 06-01-2026 से 27-03-2026, और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10-04-2026।मसौदा मतदाता सूची (06 जनवरी 2026) में कुल मतदाता 12,55,56,025 थे, जिनमें पुरुष 6,88,43,159 जो 54.83%, महिला 5,67,08,747 जो 45.17%, और तृतीय लिंग 4,119 जो 0.01% से कम थे। 18-19 आयु वर्ग के मतदाता 3,33,981 जो 0.27% थे और जेंडर रेशियो 824 था।निर्वाचक नामावली (10 अप्रैल 2026) में कुल मतदाता 13,39,84,792 हो गए, जिनमें पुरुष 7,30,71,061 जो 54.54%, महिला 6,09,09,525 जो 45.46%, और तृतीय लिंग 4206 जो 0.01% से कम थे। 18-19 आयु वर्ग के मतदाता 17,63,360 जो 1.32% थे और जेंडर रेशियो 834 हो गया।


संजय श्रीवास्तव

टेलीग्राम संवाद, बरेली। जिला निर्वाचन विभाग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2026 संशोधित मतदाता सूची जारी कर दी है। डीएम अविनाश सिंह ने शुक्रवार पूर्वाहन कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का विमोचन किया और बताया कि इस बार कुल 2,57,920 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इस वृद्धि के साथ अब बरेली जिले में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 29,48,987 हो गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण दौरान जनपद के जनसांख्यिकीय आंकड़ों में सकारात्मक बदलाव आए हैं। आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी 2026 के समय जनपद का जेंडर रेशियो जो 815 था, वह अब बढ़कर 832 हो गया है। इसी प्रकार, ई.पी. रेशियो में भी 4.02 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे यह 47.07 प्रतिशत से बढ़कर अब 51.59 प्रतिशत पहुंच गया है। वर्तमान में बरेली जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 29,48,987 है, जिनके लिए 1,940 मतदान केंद्रों पर 3,835 मतदेय स्थल सुनिश्चित किए गए हैं। प्रक्रिया की पारदर्शिता का विवरण देते हुए बताया गया कि 6 जनवरी से 6 मार्च 2026 के बीच प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण पूरी गंभीरता से किया गया। इस अवधि में नए नाम जोड़ने के लिए प्राप्त 2,76,250 फार्म-6 में से 2,64,672 को स्वीकृत किया गया। अभियान के दौरान 7.14 लाख से अधिक एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) मतदाताओं और अन्य तकनीकी विसंगतियों को चिन्हित कर, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी कर सूची को शुद्ध किया गया। डीएम ने कहा कि अब इस प्रकाशित सूची आधार पर आगामी चुनावी प्रक्रियाओं को गति दी जाएगी। बैठक में सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं और प्रशासन की ओर से निष्पक्ष चुनाव के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।
  • जिले की सभी नौ विधानसभाओं में 2,57,920 नए वोटर
  • विशेष पुनरीक्षण अभियान-2026 की वोटर लिस्ट फाइनल होने के बाद बदले सियासी समीकरण

टेलीग्राम संवाद

बरेली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संपन्न हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के बाद जनपद की नौ विधानसभा सीटों का नया गणित सामने आ गया है। शुक्रवार पूर्वाहन जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा जारी संशोधित मतदाता सूची आंकड़ों ने स्पष्ट कर दिया है कि बिथरी चैनपुर अब जिले का सबसे बड़ा चुनावी गढ़ बन चुका है। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 3,70,974 पहुंच गई है, जिसमें 2,03,120 पुरुष और 1,67,848 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। इसके ठीक विपरीत, बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र मतदाताओं की संख्या के लिहाज से जिले का सबसे छोटा क्षेत्र बना हुआ है, जहां कुल 2,83,524 मतदाता पंजीकृत हैं। इन आंकड़ों के प्रकाशन के साथ ही जिले की राजनैतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है।
पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान जिले की सभी नौ विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या में भारी फेरबदल देखा गया है। बिथरी चैनपुर के बाद भोजीपुरा 3,63,479 मतदाताओं के साथ दूसरे और बरेली शहर 3,51,057 लाख वोटरों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, बहेड़ी में 3,41,182 लाख, नवाबगंज में 3,16,495 लाख और मीरगंज में 3,23,007 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के इस मिश्रण में 122 फरीदपुर में 3,02,887 और आंवला में 2,96,382 मतदाता भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। आंकड़ों का यह विस्तार न केवल मतदाताओं की जागरूकता को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि शहरी विस्तार के कारण बिथरी चैनपुर जैसे क्षेत्रों में आबादी का घनत्व तेजी से बढ़ा है।

निर्वाचन कार्यालय अनुसार इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बीएलओ ने 7.14 लाख से अधिक संदिग्ध मामलों का घर-घर जाकर सत्यापन किया। अभियान के दौरान कुल 2,76,250 नए आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से गहन जांच के बाद 2.64 लाख से अधिक फॉर्म स्वीकृत किए गए। इसके अलावा 25,742 दिव्यांग मतदाताओं की भी मैपिंग की गई। डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया बढ़े मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदेय स्थलों की संख्या भी बढ़ाकर 3835 कर दी गई है, ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।


नई मतदाता सूची में सबसे उत्साहजनक पहलू युवाओं की भागीदारी है। इस बार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान दौरान 50,251 ऐसे युवाओं को चिन्हित कर सूची में शामिल किया गया है, जिनकी आयु 18 से 19 वर्ष के बीच है। पहली बार डाले वाले यह युवा और 13.39 लाख महिला मतदाता आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। प्रशासन ने कॉलेज कैंपों और विशेष पंजीकरण अभियानों के जरिए इन फर्स्ट टाइम वोटर्स को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया है।

आधी आबादी बढ़ी, जेंडर रेशियो 832 पहुंचा

विशेष शुद्धिकरण और सुधार अभियान का बड़ा असर जिले के जेंडर रेशियो पर देखने को मिला है। आंकड़ों अनुसार 6 जनवरी 2026 को जहां जेंडर रेशियो 815 था, वह अब सुधरकर 832 हो गया है। जिले में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13,39,544 पहुंच गई। ईपी रेशियो (जनसंख्या के मुकाबले मतदाता) की संख्या में भी 4.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो अब 51.59 प्रतिशत है। यह वृद्धि दर्शाती है कि शुद्धिकरण प्रक्रिया के बाद अब सूची में वास्तविक और पात्र मतदाताओं की संख्या अधिक सटीक है। इसके अलावा जनपद में कुल 85 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें सर्वाधिक 16 शहर विधानसभा में है, जबकि नवाबगंज में 11 और बरेली कैंट विधानसभा में में 12 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं।


दिव्यांग मतदाता 25 हजार से ज्यादा

लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने इस बार दिव्यांग मतदाताओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। जिले में चलाए गए गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद 25,742 दिव्यांग मतदाताओं की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची में विशिष्ट रूप से चिन्हित किया गया है। डीएम का कहना है कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इन मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और उन्हें बाधा रहित वातावरण प्रदान करना है। इसके लिए चिन्हित दिव्यांगों को मतदान के दिन रैंप, व्हीलचेयर और सहायक जैसी विशेष सुविधाएं प्राथमिकता पर दी जाएंगी। इस पहल से न केवल जिले के मतदान प्रतिशत में सुधार होगा, बल्कि दिव्यांगों का आत्मविश्वास और लोकतांत्रिक सुगमता भी मजबूत होगी।

इस तरह हुई थी प्रकिया

27 अक्टूबर 2025 से जब इस अभियान की शुरुआत हुई थी, तब प्रारंभिक डेटा के अनुसार जिले में 34.05 लाख मतदाता थे। हालांकि, क्लीन-अप ड्राइव और गहन शुद्धिकरण के बाद 6 जनवरी 2026 को जब आलेख्य प्रकाशन हुआ, तो यह संख्या घटकर 26,91,067 रह गई थी। इसके बाद चले दो महीने के विशेष अभियान में दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया गया, जिसके परिणामस्वरूप अंतिम सूची में मतदाताओं का आंकड़ा 29,48,987 पहुंचा। इस दौरान चुनाव आयोग ने वोटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में भी विस्तार किया है, मतदान केंद्रों की संख्या 1931 से बढ़कर 1940 और मतदेय स्थलों की संख्या 3499 से बढ़कर 3835 हो गई है।


महिला मतदाता: 13,39,606
दिव्यांग मतदाता: 25,742

नए युवा मतदाता: 50,251 (18-19 वर्ष)
कुल मतदान केंद्र: 1940

कुल मतदेय स्थल: 3835

telegramsamvad
Author: telegramsamvad