ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पं. विश्वदीप अवस्थी के साथ बड़ी संख्या में भक्तों ने हर हर महादेव और जय जय परशुराम के जयघोष के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक किया
टेलीग्राम संवाद
शाहजहांपुर। भगवान परशुराम की जन्मस्थली को परशुराम पुरी नाम से पर्यटन स्थल के रूप में स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। इस ऐतिहासिक पहल के लिए क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त किया है।



श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालु उत्साह के साथ ढाई घाट से प्राचीन शिव मंदिर तक कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पं. विश्वदीप अवस्थी के साथ बड़ी संख्या में भक्तों ने हर हर महादेव और जय जय परशुराम के जयघोष के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक किया।


नगर में पहुंचने पर समाजसेवी वीरेन पाठक और एडवोकेट सर्वेश मिश्रा ने यात्रियों का स्वागत किया। सभी भक्तों ने परशुराम जन्मस्थली के विकास को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और इसे तीर्थ के रूप में विकसित करने की मांग भी रखी।

यात्रा में ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पं. विश्वदीप अवस्थी के नेतृत्व में कई सामाजिक व धार्मिक कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें चिरंजीव शुक्ला, शेखर अग्निहोत्री, मोती मिश्रा, बैंभव भट्ट, कुशल दीक्षित, मनोज अवस्थी, राजन अग्निहोत्री, प्रशांत मिश्रा, गौरव सक्सेना, बृज मोहन, मुदित त्रिवेदी, राहुल शर्मा आदि प्रमुख रहे।





Author: telegramsamvad
Post Views: 197









Total Users : 100217
Total views : 1220762