Breaking News
बरेली में लाइंस चेरिटेबल ब्लड सेंटर संचालन पर रोक- विभिन्न जिलों में हुई आकस्मिक छापा कार्रवाई में मिली गड़बड़ी बीएल एग्रो एक हजार गाय लेगा गोद – उद्यमी अनुपम कपूर और आशीष खंडेलवाल एक-एक हजार कुंतल भूसा देंगे दान 54 ब्लड बैंकों पर छापा, जांच में 10 गलत मिले- चेरिटेबल ब्लड सेंटरों पर सेहत से खिलवाड़ बरेली बिजली विभाग गोदाम में लगी आग, हजारों मीटर जले – रामपुर बाग कार्यालय परिसर में मची अफरा- तफरी, दमकल गाड़ियों ने पाया काबू पहले प्रयास में ही कुशाग्र पीसीएस परीक्षा में सफल- मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश के पुत्र ने पीसीएस 2024 में पाई 192वीं रैंक आत्म-खोज की राह पर टेरेंस लुईस: नृत्य से ध्यान तक की अनोखी यात्रा

बरेली में लाइंस चेरिटेबल ब्लड सेंटर संचालन पर रोक- विभिन्न जिलों में हुई आकस्मिक छापा कार्रवाई में मिली गड़बड़ी

एफएसडीए आयुक्त ने कराई थी जांच, 36 में से सात दोषी मिले

आर.बी. लाल

टेलीग्राम संवाद, बरेली। उत्तर प्रदेश भर में खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग सभी प्रमुख ब्लड बैंकों में आकस्मिक छापा कार्रवाई करा रहा है। पिछले दिनों चेकिंग में 54 ब्लड बैंकों में से 10 में गड़बड़ियों मिलीं थीं। दूसरे दौर में 36 ब्लड बैंक चैक हुए। बरेली सहित सात स्थान पर मानक विपरीत संचालन पाया गया। विभाग ने इन सभी पर तत्काल रोक लगा दी है। अब तक 17 सेंटरों पर रोक लग चुकी है।

एफएसडीए आयुक्त रोशन जैकब निर्देश पर जनपद मुज़फ्फरनगर, बरेली, इटावा, रायबरेली, मोरादाबाद, कुशीनगर, आगरा, जौनपुर, अमरोहा, बलरामपुर, बागपत, मैनपुरी व भदोही में चेरिटेबल ट्रस्ट/ सोसाइटी द्वारा संचालित 36 रक्त केंद्रों पर जांच हुई। जिसमें 07 रक्त केंद्रों पर, रक्त संचालन संबंधित सभी क्रियाकलाप पर तत्काल रूप से रोक लगाई गई। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (FSDA) मुख्यालय से गठित औषधि निरीक्षकों की अंतर जनपदीय टीम द्वारा की जा रही जांच के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर-6, बरेली-6, इटावा-5, रायबरेली-5, मुरादाबाद-5, कुशीनगर-2, आगरा, जौनपुर, अमरोहा, बलरामपुर, बागपत, मैनपुरी व भदोही में एक-एक (कुल 36) चेरिटेबल ट्रस्ट/ सोसाइटी द्वारा संचालित रक्त केंद्रों पर जांच कराई गई। जांच मुख्य रूप से रक्त व रक्त घटकों के अनिवार्य तापमान पर भंडारण, मानक अनुरूप टेस्टिंग, तकनीक स्टाफ की उपलब्धता, उपकरण संचालन व इनसे संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया गया।

इन केंद्रों पर रक्तदाता व रक्त प्राप्त कर्ता विवरण के अभाव, अनिवार्य ELISA टेस्ट न होने, कोल्ड चेन के मेन्टेंन न पाए जाने एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (MOIC), तकनीकी कर्मचारियों की लंबे समय अनुपस्थिति, बिना परीक्षण रिकॉर्ड के रक्त का बल्क ट्रांसफर जैसी कमियां पाए जाने पर केंद्रों में रक्त संचालन संबंधित सभी क्रियाकलाप पर तत्काल रूप से रोक लगा दी गई है।


इन सात ब्लड बैंकों पर लगी रोक

लाइंस चेरिटेबल ब्लड सेंटर मिनी बाईपास बरेली, अचिंत्य चेरिटेबल ब्लड सेंटर इटावा, जीवांश चेरिटेबल ब्लड सेंटर, सर्वोदया चेरिटेबल ब्लड सेंटर, दुर्गा चेरिटेबल ब्लड सेंटर व एसडी मेडिकल इंस्टिटयूट मुज़फ्फरनगर, मानव सेवा चेरिटेबल ब्लड सेंटर इटावा


चेरिटेबल ब्लड सेंटरों को नोटिस

लैब में हुई जांच में रक्त और रक्त घटकों के अनिवार्य तापमान पर भंडारण, मानक अनुरूप टेस्टिंग, तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता, उपकार संचालन एवं इनसे संबंधित अभिलेखों का गहनता से सत्यापन किया गया, जिनमें अनियमितता पाए जाने पर 7 रक्त केंद्रों में रक्त संचालन संबंधित सभी क्रियाकलाप पर तत्काल रूप से रोक लगा दी गई है। मानक के विपरीत पाए गए 7 रक्त केंद्र संस्थानों पर रक्त संचालन पर रोक लगाने के साथ-साथ सेंटर संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। विभाग अब तक 17 ब्लड सेंटरों पर कार्रवाई कर चुका है।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad