एफएसडीए को मिले मानक विपरीत सेंटर, लगाई रोक, नोटिस जारी
टेलीग्राम संवाद
बरेली। विभिन्न जिलों में ब्लड का गोरखधंधा खूब संचालित हो रहा है। इस धंधे में चेरिटेबल ब्लड सेंटर सबसे आगे हैं। पिछले दिनों खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने प्रदेश भर में ब्लड बैंकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। इस दौरान बरेली समेत 54 स्थानों पर हुई छापेमारी में ब्लड के नमूने लिए गए, जिनका लैब में परीक्षण कराया गया। इनमें 5 आगरा, दो प्रयागराज और एक-एक गोरखपुर, हाथरस और जालौन में लिए गए नमूने जांच में फेल पाए गए। विभाग ने तत्काल प्रभाव से इन 10 ब्लड बैंकों के संचालन पर रोक लगा दी है। ये सभी चेरिटेबल ब्लड सेंटर हैं। कुल मिलाकर मजबूरी में फंसे लोगों को खून बेचने के धंधे में काफी गड़बड़ियां सामने आई हैं। चिह्नित सेंटर संचालक खुलेआम सेहत से खिलवाड़ करने में पीछे नहीं हैं।
खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (FSDA)विभाग आयुक्त रोशन जैकब ओर से गठित औषधि निरीक्षकों की अंतर जनपदीय टीम ने प्रदेश के विभित्र जनपदों में संचालित चेरिटेबल ट्रस्ट/ सोसाइटी रक्त केंद्रों पर छापेमारी कर नमूने भरे थे। जनपद आगरा- 21, प्रयागराज-11 व गोरखपुर- 8, अमरोहा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, गोंडा, हाथरस, जालौन महाराजगंज, संत कबीरनगर, शामली, सीतापुर, उन्नाव एवं शाहजहांपुर में एक-एक (कुल 54) नमूने भरे गए।
खून के अवैध धंधे में आगरा सबसे आगे
आगरा जिले में संचालित आगरा चेरिटेबल ब्लड सेंटर, जयहिंद चेरिटेबल ब्लड सेंटर, लाइफलाइन चेरिटेबल ब्लड सेंटर, श्री बालाजी चेरिटेबल ब्लड सेंटर, प्रयागराज स्थित हरदेव तिवारी चेरिटेबल ब्लड सेंटर, एसजीएस चेरिटेबल ब्लड सेंटर, गोरखपुर में मान्या चेरिटेबल ब्लड सेंटर, हाथरस में जय मां कैला देवी चेरिटेबल ब्लड सेंटर और जालौन स्थित दारशी चेरिटेबल ब्लड सेंटर से सैंपल भरे गए।
चेरिटेबल ब्लड सेंटरों को नोटिस
लैब में हुई जांच में रक्त और रक्त घटकों के अनिवार्य तापमान पर भंडारण, मानक अनुरूप टेस्टिंग, तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता, उपकार संचालन एवं इनसे संबंधित अभिलेखों का गहनता से सत्यापन किया गया, जिनमें अनियमितता पाए जाने पर 10 रक्त केंद्रों में रक्त संचालन संबंधित सभी क्रियाकलाप पर तत्काल रूप से रोक लगा दी गई है। मानक के विपरीत पाए गए 10 रक्त केंद्र संस्थानों पर रक्त संचालन पर रोक लगाने के साथ-साथ सेंटर संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।









Total Users : 99185
Total views : 1219188