कैंट विधायक संजीव अग्रवाल में कराई प्राण प्रतिष्ठा, उमड़े श्रद्धालु
टेलीग्राम संवाद
बरेली। सदर कैंट स्थित गोल चौक पर भगवान भोले शंकर भव्य प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। प्रतिमा उद्घाटन समारोह श्रद्धा और उत्साह साथ हुआ। उद्घाटन कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, अर्बन कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन श्रुति गंगवार तथा कैंट बोर्ड सीईओ डॉ. तनु जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

रविवार दोपहर विधि- विधान से मंत्रोच्चार बीच प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। जिसमें बड़ी तादाद में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

बताया गया कि सदर कैंट क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रतिमा स्थापित की गई है। कैंट बोर्ड सीईओ डॉ. तनु जैन द्वारा विशेष प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण कदम बताया। क्षेत्रीय जनता ने कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और कैंट बोर्ड सीईओ तनु जैन का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर एससी/ एसटी आयोग सदस्य उमेश कठेरिया, पार्षद शशिकांत जायसवाल, नामित पार्षद,
डॉ. वैभव जायसवाल कैंट बोर्ड, अमरीश कठेरिया, महानगर मंत्री अरुण कश्यप, श्रीधर शुक्ला, ललित अवस्थी, रमेश जैन, संजीव वाल्मीकि, लालमन कोरी, प्रदीप गुप्ता आदि सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।













Total Users : 94634
Total views : 1212725