टेलीग्राम संवाद
बरेली। इन दिनों वैवाहिक और सार्वजनिक कार्यक्रम सीजन चल रहा है। जिसमें मिष्ठान आदि खाद्य पदार्थ मांग भी बढ़ रही है। इसलिए मिठाइयां बनाने हेतु पनीर-खोया और अन्य सामग्री संबंधी मांग लगातार बढ़ रही है। उधर, दूध उत्पादन प्रभावित है। ऐसी स्थिति में नकली खोया बाजार में बड़ी मात्रा में खफाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग ने अचानक बाजार में छापामारी कर दी और पांच नमूने भरे। जिससे खोया बाजार में खलबली मची हुई है।

बाजार में खोया ऊंची कीमत पर बेचा जा रहा है लेकिन असली है अथवा मिलावटी इसकी कोई गारंटी नहीं। विभिन्न कार्यक्रमों कई काम करने वाले कैटरस, हलवाई और ज्यादातर मिष्ठान विक्रेता आदि नकली सस्ता पनीर-खोया ही खपा रहे हैं।\गोपनीय जानकारी मिलते ही मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल तक पहुंची तब उन्होंने टीम में गठित कर मिलावटी पनीर-खोया पर अंकुश लगाने हेतु जिले में छापामारी शुरू करा दी। पहले दिन टीम ने पांच नमूने भरे।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग टीम, जिसमें, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, तेज बहादुर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह व इंद्रजीत सिंह शामिल रहे। छापामार टीमों नें कुतुबखाना खोया मंडी पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। पनीर – खोया

विक्रय स्थल से खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रहित किया।छापा टीम ने रौनक ट्रेडर्स से पनीर – खोया नमूना, भगवान दास खोया सेंटर से खोया, अफसर आलम खोया विक्रेता से खोया, यूनुस अली से खोया व पनीर विक्रेता के खोया नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। कार्रवाई में कुल पांच खाद्य नमूना लिया गया, जिनमें चार नमूना खोया का व एक नमूना पनीर जांच हेतु संग्रहित किया गया।
सभी नमूने जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक झाँसी प्रेषित किये जा रहे है। जाँच रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही होगी l










Total Users : 99850
Total views : 1220258