Breaking News
बरेली में नदी बनी आफत: चार मासूम डूबे, ग्रामीणों ने तीन को बचाया, 12 वर्षीय प्रवीन की तलाश जारी बरेली में वैश्य कुमार तनय ने खेली फूलों की होली – भजन संध्या में झूम उठा समाज रिद्धिमा में “तीन थे भाई” का मंचन- अमूल सागर नाथ निर्देशित नाटक में दिखा अभिनय में सफलता का संघर्ष खाकी में प्यार: ‘लेडी सिंघम’ अंशिका वर्मा और दबंग IPS कृष्ण कुमार विश्नोई 29 मार्च को करेंगे -गोरखपुर में हुई मुलाकात, अब शादी तय: बरेली जोन के दो तेजतर्रार IPS दाम्पत्य बंधन में बंधेंगे परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र: स्वागत द्वार बने मुसीबत, आवागमन बंद, उद्यमी परेशान टेलीग्रामसंवाद ईपेपर दिनांक :08 मार्च 2026 दिन: रविवार

बरेली में नदी बनी आफत: चार मासूम डूबे, ग्रामीणों ने तीन को बचाया, 12 वर्षीय प्रवीन की तलाश जारी

बैगुल-भाखड़ा संगम पर नहाने गए थे चार दोस्त, चीख-पुकार सुन ग्रामीणों ने लगाई नदी में छलांग; एसडीआरएफ टीम बुलाई गई

टेलीग्राम संवाद

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव पनवड़िया के पास बैगुल-भाखड़ा नदी के संगम पर नहाने गए चार मासूम अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने बच्चों की चीख-पुकार सुनी तो बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की बहादुरी से तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 12 वर्षीय प्रवीन कुमार का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका।
जानकारी के अनुसार मीरगंज तहसील के गांव रहपुरा जागीर निवासी प्रवीन कुमार, दीपक, बॉबी और विपिन (उम्र करीब 10 से 12 वर्ष) रविवार दोपहर अपने गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर बैगुल-भाखड़ा नदी के संगम पर नहाने पहुंचे थे। दोपहर करीब तीन बजे चारों बच्चे नदी में उतरे ही थे कि अचानक गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे।
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे विकास समेत अन्य ग्रामीण दौड़ पड़े। हालात की गंभीरता देखते हुए उन्होंने तुरंत नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद दीपक, उसके सगे भाई विपिन और बॉबी को बाहर निकाल लिया। हालांकि इसी दौरान 12 वर्षीय प्रवीन कुमार तेज बहाव में लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार सिंह, लेखपाल आदित्य गंगवार और थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों से प्रवीन की तलाश शुरू कराई। काफी देर तक खोजबीन के बावजूद बच्चे का कोई पता नहीं चल सका।
एसडीएम आलोक कुमार सिंह ने बताया कि लापता बालक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है। टीम के पहुंचते ही नदी में सर्च ऑपरेशन तेज किया जाएगा ताकि बच्चे का जल्द पता लगाया जा सके।
घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत और शोक का माहौल है। परिजन नदी किनारे टकटकी लगाए प्रवीन के मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि प्रशासनिक टीमें लगातार खोज अभियान में जुटी हुई

telegramsamvad
Author: telegramsamvad