- उपभोक्ताओं से सीधे किया संवाद, बिलिंग और स्मार्ट मीटर से परेशान लोगों ने सुनाई समस्या
टेलीग्राम संवाद
बरेली। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल द्वारा वर्टिकल व्यवस्था लागू किए गए शहरों में क्रास चेकिंग कराई जा रही है। चेयरमैन निर्देश पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम निदेशक (तकनीकी) एनके मिश्रा शनिवार सुबह बरेली पहुंचे। सबसे पहले रामपुर बाग स्थित हेल्पडेस्क, कॉमर्शियल कार्यालयों का निरीक्षण किया। विद्युत उपकेंद्र व हेल्पडेस्क पर मिले उपभोक्ताओं से फीडबैक भी लिया। निरीक्षण दौरान उपकेंद्रों व अधिशासी अभियंता कार्यालयों पर लगे अग्निश्मन यंत्र खराब मिलने पर फटकार लगाई।

निदेशक श्री मिश्रा ने मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश द्वारा कर्मचारियों को जारी किए फैमिली कार्ड की सराहना की तो वहीं अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल द्वितीय वर्टिकल द्वारा चेक जमा करने वाले रजिस्टरों की जांच आदि न करने पर फटकार लगाई। निरीक्षण में उन्हें बरेली शहर में लागू वर्टिकल व्यवस्था बेहतर मिली।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम निदेशक एनके मिश्रा ने शनिवार दोपहर राजेंद्र नगर विद्युत उपकेंद्र, यार्ड व हेल्पडेस्क, मेगा कैंप का निरीक्षण किया। यहां उपभोक्ताओं से फीडबैक लेने के साथ उनकी समस्याएं सुनीं। राजेंद्र नगर उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं की लगी भीड़ ने स्मार्ट मीटर और गलत बिलिंग संबंधी समस्याएं बताई। उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति पर संतुष्टि जताई तो स्मार्ट मीटर को लेकर शिकायतें गिनाई। यार्ड में विद्युत तार लूज मिलने पर उसे सही करने के निर्देश दिए।

कामर्शियल-2 में चेक से बिल जमा होने वाली चेक व्यवस्था देखकर निदेशक ने कहा- पहले हो चुके फ्राड मामलों से भी सबक नहीं लिया है। उन्होंने नियमित सभी रजिस्टर चेक करने, सीन करने के निर्देश एक्सईएन को दिए। रामपुर बाग उपकेंद्र परिसर में साफ सफाई देखकर प्रसन्न हुए निदेशक ने आदर्श सबस्टेशन बनाने को कहा। यहां लोड बैलेंसिंग पर ध्यान देने, लोड शेयरिंग पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाइनों पर काम करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
निदेशक ने वर्कशॉप निरीक्षण में व्यवस्थाएं सही मिलीं। उन्होंने ट्रांसफार्मर सुरक्षा पर जोर। स्टोर में नलकूप के लिए जारी होने वाले सामान, ट्रांसफार्मर की पेंडेंसी पर नाराजगी जताते हुए समय से नलकूप कनेक्शन के लिए सामान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता स्टोर सुरेश चंद्र ने बताया कि उनके यहां कोई भी नलकूप संबंधी सामान पेंडेंसी नहीं है। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता कम मिलने पर संतोष व्यक्त करते हुए समय से तेल चेक कराने के निर्देश दिए। निदेशक ने लाइन फाल्ट दूर करने वाले मोबाइल टीम से भी मुलाकात कर समस्याएं सुनी।

निदेशक निरीक्षण में मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश, अधीक्षण अभियंता नगर धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता रामलाल, राजवीर सिंह, जुनेद आलम, नितिन कुमार, अंकित गंगवार, सूर्य कुमार और संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

———————————————————

मेगा कैंप में उमड़ी भीड़
टेलीग्राम संवाद
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने बरेली क्षेत्र में स्मार्ट मीटर और बिलिंग संबंधी समस्याओं के समाधान को विशेष मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप शनिवार सुबह बिजली विभाग आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने भाग लिया।
कैंप में 304 लोगों को स्मार्ट मीटर ऐप डाउनलोड कराए गए। जबकि 237 बिल संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। बकाया भुगतान, मीटर अपडेट, मीटर परिवर्तन और लोड बढ़ाने जैसी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। 86 लोगों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लोड बढ़वाया, 242 ने निगेटिव एरियर जमा किया। कैंप में 10 लोगों ने कैटेगिरी परिवर्तन कराया। 83 ने मीटर बदलवाए तो 482 लोगों ने स्मार्ट मीटर की केवाईसी कराई।









Total Users : 99481
Total views : 1219643