Breaking News
बरेली बिजली विभाग गोदाम में लगी आग, हजारों मीटर जले – रामपुर बाग कार्यालय परिसर में मची अफरा- तफरी, दमकल गाड़ियों ने पाया काबू पहले प्रयास में ही कुशाग्र पीसीएस परीक्षा में सफल- मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश के पुत्र ने पीसीएस 2024 में पाई 192वीं रैंक आत्म-खोज की राह पर टेरेंस लुईस: नृत्य से ध्यान तक की अनोखी यात्रा संघर्ष से शिखर तक: टेरेंस लुईस ने समकालीन नृत्य को दी वैश्विक पहचान-मध्यमवर्गीय पृष्ठभूमि से उठकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर टेलीग्रामसंवाद ईपेपर दिनांक :28 मार्च 2026 दिन: शनिवार बरेली पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी: हाई अलर्ट पर प्रशासन-ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने खाली कराया पूरा परिसर

बरेली बिजली विभाग गोदाम में लगी आग, हजारों मीटर जले – रामपुर बाग कार्यालय परिसर में मची अफरा- तफरी, दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

बिना बिजली कनेक्शन वाले गोदाम में आग कैसे लगी? सीएफओ बोले- जांच होगी

टेलीग्राम संवाद
बरेली। बरेली रामपुर बाग स्थित बिजली विभाग गोदाम में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से इलाके में अफरा- तफरी मच गई।

जानकारी अनुसार कोतवाली क्षेत्र में रामपुर गार्डन स्थित बिजली विभाग गोदाम में पुराने व खराब बिजली मीटर रखे हुए थे। अचानक आग लगने से गोदाम में रखे हजारों मीटर जलकर नष्ट हो गए। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मनु सिंह ने बताया कि गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल टीम को भेजा गया, जिसने समय रहते आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि गोदाम में कोई बिजली कनेक्शन नहीं था, ऐसे में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी विनय कुमार ने बताया कि यह गोदाम खराब मीटर रखने के लिए इस्तेमाल होता था। उन्होंने आशंका जताई कि बाहर सूखे पत्तों में लगी आग की चिंगारी गोदाम तक पहुंचने से यह हादसा हुआ हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad