Breaking News
बरेली बिजली विभाग गोदाम में लगी आग, हजारों मीटर जले – रामपुर बाग कार्यालय परिसर में मची अफरा- तफरी, दमकल गाड़ियों ने पाया काबू पहले प्रयास में ही कुशाग्र पीसीएस परीक्षा में सफल- मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश के पुत्र ने पीसीएस 2024 में पाई 192वीं रैंक आत्म-खोज की राह पर टेरेंस लुईस: नृत्य से ध्यान तक की अनोखी यात्रा संघर्ष से शिखर तक: टेरेंस लुईस ने समकालीन नृत्य को दी वैश्विक पहचान-मध्यमवर्गीय पृष्ठभूमि से उठकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर टेलीग्रामसंवाद ईपेपर दिनांक :28 मार्च 2026 दिन: शनिवार बरेली पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी: हाई अलर्ट पर प्रशासन-ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने खाली कराया पूरा परिसर

पहले प्रयास में ही कुशाग्र पीसीएस परीक्षा में सफल- मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश के पुत्र ने पीसीएस 2024 में पाई 192वीं रैंक

टेलीग्राम संवाद

बरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित पीसीएस 2024 परीक्षा में बिजली चीफ इंजीनियर ज्ञान प्रकाश के होनहार बेटे ने बाजी मार ली है। परिणाम घोषित होते ही दिन भर लोग चीफ इंजीनियर को बधाई देते रहे और मिष्ठान वितरण हुआ।मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश बरेली के पुत्र कुशाग्र प्रकाश ने पहले ही प्रयास में 192वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।


कुशाग्र की प्रारंभिक शिक्षा मेरठ के दीवान पब्लिक स्कूल से हुई। उन्होंने वर्ष 2015 में हाईस्कूल और 2017 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने झारखंड स्थित भारतीय खनन विद्यालय, आईआईटी आईएसएम धनबाद से वर्ष 2022 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इंजीनियरिंग बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में अपना लक्ष्य बनाया और सुनियोजित तैयारी बल पर पहली ही कोशिश में सफलता हासिल कर ली।

इस वर्ष पीसीएस परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। करीब पौने पांच लाख अभ्यर्थियों में से केवल 932 चयनित हुये। जिनमें 319 महिलाएं भी शामिल हैं। शीर्ष 10 में 6 बेटियों ने स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिल्ली की नेहा पांचाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रायबरेली निवासी अनन्या त्रिवेदी दूसरे स्थान पर रहीं।
कुशाग्र की सफलता से विभाग में खुशी की लहर है।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad