Breaking News
एचपीसी प्लांट बदायूं में प्रबंधक और उप प्रबंधक को गोली मारी- कोतवाली दातागंज क्षेत्र प्लांट में दोहरा हत्याकांड, मचा हड़कंप: एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी प्लांट पहुंचे, आरोपी गिरफ्तार इंडियन ऑयल सर्वर ठप, गैस बुकिंग न होने से उपभोक्ता परेशान- दूसरे दिन भी नहीं हुई ऑनलाइन बुकिंग, लोगों ने एजेंसियों पर किया हंगामा रसोई में गैस संकट: कामर्शियल गैस पर ब्रेक, घरेलू सप्लाई में 25 % कटौती, ब्लैक शुरू – बरेली समेत कई जिलों में कृत्रिम संकट,अफसर बोले- सब ठीक टेलीग्रामसंवाद ईपेपर दिनांक :11 मार्च 2026 दिन: बुधवार बरेली में नदी बनी आफत: चार मासूम डूबे, ग्रामीणों ने तीन को बचाया, 12 वर्षीय प्रवीन की तलाश जारी बरेली में वैश्य कुमार तनय ने खेली फूलों की होली – भजन संध्या में झूम उठा समाज

एचपीसी प्लांट बदायूं में प्रबंधक और उप प्रबंधक को गोली मारी- कोतवाली दातागंज क्षेत्र प्लांट में दोहरा हत्याकांड, मचा हड़कंप: एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी प्लांट पहुंचे, आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी और हलका इंचार्ज सस्पेंड, सीओ सिटी करेंगे जांच

टेलीग्राम संवाद

बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र स्थित सार्वजनिक क्षेत्र सरकारी कंपनी एचपीसीएल प्लांट प्रबंधक और उप प्रबंधक कार्यालय में गुरुवार अपराहन दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों अधिकारी ऑफिस के अंदर बैठक कर रहे थे। इस घटना को अंजाम प्लांट के पूर्व कर्मचारी अजय प्रताप सिंह ने दिया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिलते ही एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी और बदायूं एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी और हलका इंचार्ज सस्पेंड कर दिया है। जबकि सीओ सिटी जांच करेंगे।

घटना बाद से एचपीसीएल प्लांट में दहशत का माहौल है। सुरक्षा कारणों से पुलिस किसी को भी प्लांट अंदर नहीं जाने दे रही है। बदायूं जिला दातागंज तहसील क्षेत्र स्थित डहारपुर कलां-म्याऊं मार्ग स्थित गांव सैंजनी पास एचपीसीएल का कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट है। जहां पराली से रोजाना 14 मीट्रिक टन ईंधन का उत्पादन होता है। नोएडा सेक्टर 50 सिल्वर एस्टेट अपार्टमेंट ब्लॉक दो निवासी सुधीर गुप्ता (57) प्लांट में प्रबंधक और पीलीभीत जिला स्थित पूरनपुर वार्ड तीन मोहल्ला साहूकारा, हर्षित मिश्रा (32) पुत्र सुशील कुमार निवासी वृंदावन रेजिडेंसी बरेली उप प्रबंधक पद पर तैनात थे। आरोपित अजय प्रताप सिंह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चर्चा ये है कि उसने खुद ही पुलिस को जाकर सरेंडर कर दिया था।

सूत्र बताते हैं प्लांट में आउटसोर्सिंग भर्ती को लेकर प्लांट अफसरों और गांव सैंजनी निवासी अजय प्रताप सिंह बीच विवाद चल रहा था। गड़बड़ियां सामने आने पर अजय प्रताप सिंह को प्लांट से बाहर कर दिया गया था। इससे वह प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा से रंजिश मानने लगा। उसके खिलाफ प्रबंधन ने एफआईआर भी दर्ज कराई थी, जिससे वह और ज्यादा बौखला गया।

मिली जानकारी अनुसार गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे अजय प्रताप प्लांट अंदर पहुंचा। उस वक्त प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा अपने कार्यालय में अधीनस्त अफसरों साथ बैठक कर रहे। आरोप है कि अजय प्रताप ने कार्यालय अंदर पहुंचकर प्रबंधक प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक फायरिंग होने से प्लांट में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद अधिकारी व कर्मचारी खुद जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर बाद घायल प्रबंधक व उप उप्रबंध को सीएचसी दातागंज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बदायूं एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह समेत कई अफसर मौके पर जा पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। बरेली जोन एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की और प्लांट में लगे सीसीटीवी फुटेज से हत्यारोपी की पहचान की। इसके बाद हत्यारोपी अजय प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है।


हत्या कर आसानी से प्लांट से निकल गया अजय

बदायूं। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम बायो प्लांट में प्रबंधक और उपप्रबंधक की हत्या की घटना ने दबंगई-गुंडई की सच्चाई सामने ला दी है। प्लांट कर्मचारियों का कहना है कि हमलावर अजय प्रताप सिंह बहुत दबंग किस्म का है और अक्सर हथियार लेकर यहां आता था। किसी की क्या मजाल जो दबंग अजय प्रताप को रोकने-टोकने की हिम्मत जुटा पाए। प्लांट से निकाले जाने के बाद भी उसका अंदर आना रहता था। बताते हैं कि घटना के समय वह कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ कार में आया और बेखौफ प्लांट के अंदर दाखिल हो गया। उसे न किसी ने टोका और न ही उसकी तलाशी ली गई। यही वजह रही कि वह आसानी से हथियार लेकर ऑफिस तक जा पहुंचा और दोनों अधिकारियों की हत्या कर आसानी से निकल भी गया।

एचपीसीएल प्रबंधन और अजय प्रताप बीच चल रहा विवाद किसी से छिपा नहीं था। मामला हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) उच्च अधिकारियों से लेकर पुलिस तक को सब कुछ मालूम था। मारे गए अफसरों ने लोकल स्तर पर पुलिस से लगातार शिकायत कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन मदद नहीं मिली। अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया। प्लांट कर्मियों के अनुसार, हत्यारोपी प्लांट की बोलेरो से आया था। साथ में प्लांट के चार और कर्मचारी दूसरी शिफ्ट में ड्यूटी करने दातागंज से आए थे। प्लांट की गाड़ी होने की वजह से सुरक्षाकर्मियों ने हत्यारोपी अजय प्रताप पर गौर नहीं किया। वह मेन गेट से तकरीबन एक किलोमीटर भीतर तक जा पहुंचा। साथ आए कर्मचारी काम पर चले गए, लेकिन अजय प्रताप कार्यालय में घुस और घटना को अंजाम दिया। गोली मारने के बाद वह कार में बैठकर चालक के साथ प्लांट से वापस निकल गया। हालांकि, बाद में नाटकीय रूप से पुलिस की पकड़ में भी आ गया है।
सूत्रों का दावा है कि कि महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता ने हाल ही में कुछ कर्मचारियों की छटनी की और उन्हें काली सूची में डाल दिया था, जिनका काम संतोषजनक नहीं था। हटाए गए कर्मियों में हत्यारोपी अजय प्रताप भी शामिल था। आरोपी ने कथित तौर पर कई बार गुप्ता को धमकियां दी थीं। पहले भी गुप्ता की कार पर हमला किया था, जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। बाद में उसके खिलाफ दातागंज कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई और सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया। इसे लेकर पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
घटना के बाद इस बात पर सवाल उठाए गए हैं कि आरोपी हथियार के साथ उच्च सुरक्षा वाले संयंत्र के परिसर में प्रवेश करने और सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके या तलाशी लिए बिना कार्यालय क्षेत्र तक पहुंचने में कैसे कामयाब रहा? डीएम अवनीश राय ने घटना के बारे में जानकारी दी है कि हत्या में शामिल सेजनी गांव निवासी आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू पहले इथेनॉल संयंत्र में विक्रेता के रूप में काम करता था। वहीं, एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


प्लांट बंद करने की धमकी की शिकायत पर भी नहीं मिली अफसरों को सुरक्षा

बदायूं। दबंग अजय प्रताप धमकी से परेशान प्रबंधक सुधीर गुप्ता ने उसके खिलाफ थाना मूसाझाग में एफआईआर दर्ज कराई थी। संयत्र में तैनात अफसरों को लगातार धमकाकर आतंकित किया जा रहा था। अफसरों ने कहा था कि अगर सुरक्षा नहीं मिली तो प्लांट बंद करने पड़ेगा। इसके बाद भी पुलिस ने शिकायत को नजरअंदाज करती रही। आरोपी पर कार्रवाई करती तो शायद दो अफसरों की जान बच सकती थी।
पूर्व में पुलिस को दी गई शिकायत में प्रबंधक ने बताया था कि अजय प्रताप मैसर्स लक्ष्य पावरटेक कंपनी की ओर से कांटेक्ट वर्कर के रूप में कार्यरत है। वह सीबीजी प्लांट पर बार-बार आकर आपराधिक कृत्य, धमकी और भय का वातावरण उत्पन्न कर रहा है। सीबीजी प्लांट प्रदेश सरकार की ओर से प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित है। बताते हैं कि 13 जनवरी 2025 दोपहर लगभग पौने चार बजे अजय प्रताप ने एक अन्य ठेकेदार की टैक्सी को जबरन कब्जे में लेकर प्लांट के कांफ्रेंस रूम तक पहुंचा। खुलेआम सभी को देख लेने की धमकी दी। उसी दिन प्रबंधक पौने छह बजे कार्यालय से वापस लौट रहे थे। प्लांट से सैंजनी मार्ग पर रास्ते में अजय प्रताप ने हाथ देकर जबरन प्रबंधक की गाड़ी रुकवाई और धमकाया। अगले दिन सुबह करीब सवा 11 बजे अजय प्रताप जबरन प्लांट में घुसा और लोकेशन इंचार्ज कार्यालय में घुसकर चिल्लाते हुए धमकाया। प्लांट अधिकारी अन्य अधिकारियों से शिकायत करने गाड़ी से निकले तो आरोपी ने उनका पांच किमी तक पीछा किया। बराबर में बाइक चलाकर धमकाता रहा। प्रबंधक ने तहरीर में कहा था कि अगर प्लांट किसी भी अधिकारी, कर्मचारी जीवन को कोई खतरा या क्षति होती है तो इसका जिम्मेदार अजय होगा। सुरक्षा न मिलने पर मजबूरन प्लांट बंद करना पड़ेगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज की लेकिन आगे की कार्रवाई करनी भूल गई।


प्लांट बर्बाद करने की साजिश: पूर्व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप

बरेली। बदायूं के दातागंज क्षेत्र में एचपीसीएल प्लांट में दिनदहाड़े दो अधिकारियों की हत्या पर राजनीति गरमाने लगी है। भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप का कहना है कि कुछ लोग प्लांट को बर्बाद करना चाहते हैं। प्लांट में पहले भी कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी थीं। जिन अधिकारियों की हत्या हुई है वे पहले से सुरक्षा मांग रहे थे। मगर प्रभावशाली लोगों के दबाव में पुलिस अनदेखी करती रही।

पूर्व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने बताया कि उन्होंने केन्द्रीय स्तर पर प्रयास करके प्लांट को दातागंज में स्थापित कराया था। पहले प्लांट हरदोई के संडीला इलाके में प्रस्तावित था। बदायूं के तत्कालीन जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह साथ प्रयास करके प्लांट बदायूं लाया गया। प्लांट लगने के बाद से ही दातागंज क्षेत्र के कुछ लोग गड़बड़ी करने में लग गए थे। एचपीसीएल अधिकारी और कर्मचारियों को दबंग धमकाकर निजी हित के काम कराने को दबाव बनाते थे।

धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि प्लांट के अंदर दो अधिकारियों की हत्या में शामिल ब्लैक लिस्ट ठेकेदार प्रभावशाली लोगों संरक्षण के चलते वहां लगातार गुंडई कर रहा था। उसके खिलाफ प्लांट प्रबंधन ने शिकायतें भी की थीं, लेकिन दबाव में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने अपना काम सही से नहीं किया, जिसका बुरा नतीजा आज सबके सामने है। उन्होंने पुलिस की भूमिका के साथ अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।


गुरुवार दोपहर प्लांट अधिकारी बैठक कर रहे थे। प्लांट से निकाला गया पूर्व कर्मचारी वहां पहुंचा और दोनों अधिकारियों को गोली मार दी। घायल अधिकारियों को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं


बदायूं कांड में इंस्पेक्टर-दरोगा सस्पेंड, सीओ करेंगे जांच

बदायूं। एचपीसीएल प्लांट अफसरों की हत्या के मामले में एसएसपी बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने इंस्पेक्टर मूसाझाग अजय कुमार व हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सीओ उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय जांच अधिकारी बनाए गए हैं।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad

एचपीसी प्लांट बदायूं में प्रबंधक और उप प्रबंधक को गोली मारी- कोतवाली दातागंज क्षेत्र प्लांट में दोहरा हत्याकांड, मचा हड़कंप: एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी प्लांट पहुंचे, आरोपी गिरफ्तार

Our Visitor

0 9 6 3 9 9
Total Users : 96399
Total views : 1215368