Breaking News
एचपीसी प्लांट बदायूं में प्रबंधक और उप प्रबंधक को गोली मारी- कोतवाली दातागंज क्षेत्र प्लांट में दोहरा हत्याकांड, मचा हड़कंप: एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी प्लांट पहुंचे, आरोपी गिरफ्तार इंडियन ऑयल सर्वर ठप, गैस बुकिंग न होने से उपभोक्ता परेशान- दूसरे दिन भी नहीं हुई ऑनलाइन बुकिंग, लोगों ने एजेंसियों पर किया हंगामा रसोई में गैस संकट: कामर्शियल गैस पर ब्रेक, घरेलू सप्लाई में 25 % कटौती, ब्लैक शुरू – बरेली समेत कई जिलों में कृत्रिम संकट,अफसर बोले- सब ठीक टेलीग्रामसंवाद ईपेपर दिनांक :11 मार्च 2026 दिन: बुधवार बरेली में नदी बनी आफत: चार मासूम डूबे, ग्रामीणों ने तीन को बचाया, 12 वर्षीय प्रवीन की तलाश जारी बरेली में वैश्य कुमार तनय ने खेली फूलों की होली – भजन संध्या में झूम उठा समाज

इंडियन ऑयल सर्वर ठप, गैस बुकिंग न होने से उपभोक्ता परेशान- दूसरे दिन भी नहीं हुई ऑनलाइन बुकिंग, लोगों ने एजेंसियों पर किया हंगामा

टेलीग्राम संवाद

बरेली। मध्य पूर्व देश में छिड़ी जंग का असर गैस संकट के रूप में भले ही अभी नहीं पड़ा हो लेकिन एलपीजी सिलेंडरों के दाम वृद्धि व बुकिंग के समयों में हुए बदलाव के बाद से उपभोक्ता परेशान हैं। इस बीच ज्यादा मांग होने से इंडियन ऑयल सर्वर टॉप हो गया है जिससे बुकिंग नहीं हो पा रही है। परेशान लोगों ने कुछ गैस एजेंसी पर पहुंचकर हंगामा किया।
जबकि जिला प्रशासन लगातार स्थिति सामान्य होने की बात कह रहा है। डिलीवर में स्थिति यह है कि कमर्शियल सिलेंडर आपूर्ति बंद होने के बाद घरेलू रसोई गैस ब्लैक में 15 सौ रुपए प्रति सिलेंडर बेंचा जा रहा है।

ऑनलाइन बुकिंग के बिना सिलेंडर आपूर्ति बंद होने पर तमाम परेशानियां बढ़ गई है इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन सरवर काम नहीं कर रहा है। जिले में सबसे अधिक इंडेन गैस कनेक्शन हैं। जिला प्रशासन और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन इसका कोई विकल्प नहीं चल पाया है कंपनी अधिकारियों ने बताया गुरुवार तक स्थिति समान हो जाएगी। उनका कहना है अचानक ज्यादा बुकिंग और मांग होने से सरवर प्रभावित हो गया है। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडरों पर रोक लगाए जाने से रेस्टोरेंट आदि दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है।
सहालग बीच सिलेंडर की आपूर्ति पर लगी रोक ने होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गैस सिलेंडर न मिलने से रसोई ठप होने की नौबत आ गई है, जिससे शादी-समारोह और बड़े आयोजनों की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। कैटिरिंग कारोबार में जहां हाहाकार मचा है, वहीं सहालग में शादी समारोहों के आयोजन पर बड़ा संकट खड़ा हो चुका है। कारोबारियों का कहना है कि सहालग के समय होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग का काम सबसे ज्यादा रहता है। कई कार्यक्रमों की बुकिंग महीनों पहले हो चुकी है, लेकिन अब गैस सिलेंडर की कमी के कारण खाना बनाना ही मुश्किल हो गया है। ऐसे में ग्राहक भी परेशान हैं और कारोबारी भी असमंजस की स्थिति में हैं। शहर में रोजाना औसतन तीन से चार हजार कॉमर्शियल सिलेंडरों की खपत होती है।


सरकारी सिस्टम भी प्रभावित

मिड-डे-मिल वितरण पर भी गहराया संकट
जिले में शिक्षा विभाग की ओर से नामित सात समाज सेवी संस्थाएं लंबे समय से परिषदीय स्कूलों में मिड-डे-मिल वितरण कर रही हैं। एलपीजी सिलेंडर की किल्लत का संकट इन पर भी गहरा गया है। जैसे तैसे बुधवार सुबह इन संस्थाओं ने स्कूलों में मिड-डे-मिल का वितरण कर दिया है, लेकिन गैस सिलेंडरों की उपलब्धता न होने के चलते भोजन वितरण न कर पाने संबंधी पत्र अधिकारियों के सौंपने की तैयारी कर ली गई है।


घरेलू 1500 तो व्यावसायिक 2500 रुपये

शहर में रसोई गैस मिलने में अभी कोई संकट नहीं है, बावजूद उसके शहर में कालाबाजारी हो रही है। घरेलू गैस सिलेंडर 1500 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं, वहीं व्यावसायिक सिलेंडर 2500 रुपये तक में ब्लैक हो रहे हैं।


सादा पेट्रोल सीमित मात्रा में, प्रीमियम लीजिए भरपूर

एलपीजी गैस को लेकर जहां हल्ला मचा हुआ हैं। वहीं शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सादा पेट्रोल सीमित मात्रा में दिया गया तो प्रीमियम भरपूर उपलब्ध रहा। कई पेट्रोल पंपों पर मनमानी होती दिखी। कई जगहों पर मोटर साइकिल और स्कूटर, बाइक टैंक फुल करने से इन्कार कर दिया।


कैटरिंग कारोबार प्रभावित

कैटरिंग और मैरिज लॉन भी परेशान बरेली बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष गोपेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि मैरिज लॉन और बैंक्वेट हॉल में एलपीजी का कोई विकल्प नहीं है। जिन कार्यक्रमों की बुकिंग पहले से हो चुकी है, उन्हें किसी भी हाल में पूरा करना होगा। पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो शादी-समारोहों की व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं और कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।


पीएनजी सप्लाई में कोई बाधा नहीं आई है मांग के अनूरूप भरपूर सप्लाई हो रही है। पीएनजी कोई कमी नहीं है। कई सोर्स हमारे पास है। करीब 50 हजार से अधिक घरों तक हम पहुंच चुके हैं। आगे भी काम जारी है। हमारे उपभोक्ताओं को डरने की जरूरत नहीं है। लगातार गैस की सप्लाई जारी है। आने वाले समय में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।

जितेंद्र गौतम, मुख्य प्रबंधकसीयूजीएल, बरेली


सीयूजीएल कंपनी ने नहीं बढ़ाये दाम

सीयूजीएल कंपनी ने पीएनजी पर कीमतनहीं बढ़ाई है। कंपनी ने पिछले महीने पीएनजी ईंधन 2 रुपये सस्ता किया है। कंपनी लगातार संकट में भी रसोई तक गैस पहुंचाने में सक्षम है। कंपनी पीएनजी 55 रुपए प्रति किलो उपलब्ध कराई जा रही है।

उधर, तीन दिनों से पीएनजी गैस कनेक्शन होटलो, रेस्टोरेंट अलावा घरों में लगवाने के लिए लोग कार्यालय पहुंचे हैं। जिन क्षेत्रों में गैस आपूर्ति जारी हैं। वहां उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जा रहे हैं।


आईओसी ऑनलाइन सर्वर में समस्या कारण दोपहर तक बुकिंग नहीं होने की जानकारी मिली थी। कंपनी के अधिकारियों से बात कर इसे सही कराने के निर्देश दिए। जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं हैं उपभोक्ता बिल्कुल भी परेशान न हो।

मनीष कुमार सिंह, डीएसओ

telegramsamvad
Author: telegramsamvad

एचपीसी प्लांट बदायूं में प्रबंधक और उप प्रबंधक को गोली मारी- कोतवाली दातागंज क्षेत्र प्लांट में दोहरा हत्याकांड, मचा हड़कंप: एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी प्लांट पहुंचे, आरोपी गिरफ्तार

Our Visitor

0 9 6 3 9 5
Total Users : 96395
Total views : 1215360