Breaking News
बरेली में नदी बनी आफत: चार मासूम डूबे, ग्रामीणों ने तीन को बचाया, 12 वर्षीय प्रवीन की तलाश जारी बरेली में वैश्य कुमार तनय ने खेली फूलों की होली – भजन संध्या में झूम उठा समाज रिद्धिमा में “तीन थे भाई” का मंचन- अमूल सागर नाथ निर्देशित नाटक में दिखा अभिनय में सफलता का संघर्ष खाकी में प्यार: ‘लेडी सिंघम’ अंशिका वर्मा और दबंग IPS कृष्ण कुमार विश्नोई 29 मार्च को करेंगे -गोरखपुर में हुई मुलाकात, अब शादी तय: बरेली जोन के दो तेजतर्रार IPS दाम्पत्य बंधन में बंधेंगे परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र: स्वागत द्वार बने मुसीबत, आवागमन बंद, उद्यमी परेशान टेलीग्रामसंवाद ईपेपर दिनांक :08 मार्च 2026 दिन: रविवार

खाकी में प्यार: ‘लेडी सिंघम’ अंशिका वर्मा और दबंग IPS कृष्ण कुमार विश्नोई 29 मार्च को करेंगे -गोरखपुर में हुई मुलाकात, अब शादी तय: बरेली जोन के दो तेजतर्रार IPS दाम्पत्य बंधन में बंधेंगे

टेलीग्राम संवाद

बरेली। बरेली जोन में तैनात दो चर्चित युवा आईपीएस अधिकारी इसी माह दाम्पत्य सूत्र में बंधने जा रहे हैं। बरेली में एसपी साउथ पद पर कार्यरत अंशिका वर्मा अपनी आक्रमक और तेज तर्रार कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। अभी हाल में ही पुलिस द्वारा आयोजित होली कार्यक्रम में डांस कर खूब बाहवाही बटोरी। उधर, एसपी संभल कृष्ण कुमार विश्नोई भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी होली पर खूब धमाल किया। होली कार्यक्रम तक किसी को कानोंकान खबर नहीं थी कि ये दोनों युवा आईपीएस जल्द एक-दूसरे के होने जा रहे हैं। बहरहाल मामला अब सार्वजनिक हो चुका है। तमाम लोगों ने बधाइयां देना भी शुरू कर दिया है।

बताया जाता है कि आईपीएस अंशिका वर्मा बिजली विभाग में चीफ इंजीनियर रहे अनिल वर्मा की बेटी हैं। जानकार बताते हैं कि वर्ष 2021 बैच अधिकारी अंशिका वर्मा की मुलाकात कृष्ण कुमार विश्नोई से गोरखपुर में तैनाती के दौरान हुई थी। बरेली में उनकी तैनाती 17 सितंबर 2024 में हुई। असाधारण सेवा के लिए संक्षिप्त कार्यकाल में ही स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी द्वारा दिया गया प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। अंशिका वर्मा ने शनिवार सुबह टेलीग्राम संवाद से बातचीत करते हुए वैवाहिक कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया वह एक-दूसरे को जानते हैं। प्रयागराज निवासी अंशिका वर्मा ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम 29 मार्च को राजस्थान स्थित बाढ़मेर में होना तय हुआ है। जबकि 30 मार्च को जोधपुर स्थित लारिया रिसॉर्ट में रिसेप्सन होगा। इससे पहले घरेलू वैवाहिक कार्यक्रम 27 और 28 मार्च को होंगे।
कृष्ण कुमार विश्नोई 2018 बैच यूपी कैडर से आईपीएस अधिकारी हैं। वे दबंग और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। संभल में उन्होंने अपराधियों पर सख्ती की थी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पुलिस मंथन 2025 सम्मेलन में बेस्ट पुलिस अवार्ड से पुरस्कृत किया था।

टू स्टेट्स, कैडर एक

telegramsamvad
Author: telegramsamvad