Breaking News
तलाक नहीं, आत्मसम्मान की जीत:मेरठ कोर्ट में ढोल-नगाड़ों संग बेटी का सम्मानित स्वागत, रूढ़ियों पर सीधा प्रहार- रिटायर्ड जज ने कहा—“बेटी सामान नहीं, सम्मान है लापरवाही: लिलौर झील फैमिली ट्रेन पंचर-पांच डिब्बों में से दो डिब्बों के पहियों में नहीं हवा, खराब खड़े हैं आर्ट ऑफ लिविंग परिवार त्रिवटी नाथ मंदिर में करा रहा ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन-ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष छह अप्रैल को बरेली पहुंचेंगी, 9 बजे शुरु होगा शिवलिंग पूजा निदेशक पश्चिमांचल ने बरेली में देखी वर्टिकल व्यवस्था, सराहा-कामर्शियल-2 में मनमानी, रामपुर बाग उपकेंद्र में अग्निशमन यंत्र खाली होने पर बिफरे निदेशक बरेली में लाइंस चेरिटेबल ब्लड सेंटर संचालन पर रोक- विभिन्न जिलों में हुई आकस्मिक छापा कार्रवाई में मिली गड़बड़ी बीएल एग्रो एक हजार गाय लेगा गोद – उद्यमी अनुपम कपूर और आशीष खंडेलवाल एक-एक हजार कुंतल भूसा देंगे दान

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में खेल महोत्सव शुरू : पहले दिन हुए फुटबॉल, बास्केटबाल, बॉलीबल और कबड्डी मैच

टेलीग्राम संवाद

बरेली। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में इन्वर्टिस खेल महोत्सव 2026 उद्घाटन समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय फुटबॉल ग्राउंड में किया गया। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न टीमों ने अपने-अपने दलों का शानदार प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम तथा प्रतिकुलाधिपति पार्थ गौतम मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान पूरे परिसर में खेल भावना और जोश का माहौल देखने को मिला।

विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स क्लब स्ट्राइड द्वारा दी गई एक नृत्य प्रस्तुति से हुई। इस दौरान मौजूद दर्शकों को एक रोमांचक ताइक्वांडो प्रदर्शन भी देखने को मिला। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, आत्मरक्षा कौशल और अनुशासन का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन समारोह में प्रति कुलाधिपति पार्थ गौतम ने खेल महोत्सव की ट्रॉफी का अनावरण भी किया। इसके बाद खेल गतिविधियों का आधिकारिक शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रतिकुलाधिपति ने सभी टीमों के कप्तानों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। खेल महोत्सव अंतर्गत विभिन्न खेलों की टीमें गठित की गई हैं। कबड्डी प्रतियोगिता में पैंथर्स, पाइरेट्स, डॉमिनेटर तथा डेयरडेविल टीमें भाग ले रही हैं। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मॉन्स्टर्स, स्पार्टन्स, वाइल्ड स्पाइक्स और बिग डॉग्स टीमों के बीच मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। फुटबॉल प्रतियोगिता में कैंपस स्ट्राइकर्स और टीबीडी टीम प्रतिभागी रही। खेल महोत्सव का पहला दिन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों की भागीदारी से पूरा परिसर खेल भावना से सराबोर रहा। महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताएँ अगले दिन भी जारी रहेंगी, जिनमें खिलाड़ी अपने खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन मौके पर डीन इंजीनियरिंग व एजुकेशन प्रो. आरके शुक्ला, डीन मैनेजमेंट प्रो. मनीष गुप्ता, पत्रकारिता विभाग डीन डॉ. राजेश कुमार शर्मा, चीफ प्रॉक्टर अमृतांश मिश्रा सहित खिलाड़ी तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad

Our Visitor

0 9 9 5 1 7
Total Users : 99517
Total views : 1219695