Breaking News
बरेली में दो बहनों ने फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर की लाखों की ठगी- पुलिस ने दोनों बहनों समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर भेजा जेल मई दिवस से पहले मजदूर संगठनों ने बांटे पर्चे, खुफिया तंत्र अलर्ट- -गुड़गांव नोएडा, पानीपत के श्रमिकों को न्याय दिलाने के लिए 1 मई को होगी सभा गंगा एक्सप्रेस-वे भारत में सबसे लंबी परियोजना, प्रधानमंत्री कल करेंगे उद्घाटन,अडाणी ग्रुप ने निर्माण में दिया है विशेष योगदान सेहत से खिलवाड़: रविंद्रा, बाबर्ची, सुल्तान एक्टिव, सनवलिया ,राधा गोल्ड सरसों तेल, लैब में फेल-14 फर्मों पर बड़ी कार्रवाई, खाद्य तेल उत्पादन इकाईयों पर लगा प्रतिबंध टेलीग्रामसंवाद ईपेपर दिनांक :26 अप्रैल 2026 दिन: शनिवार उर्स-ए-ताजुश्शरिया पर ऐलान, 200 छात्रों को NEET की फ्री कोचिंग-फरमान मियाँ बोले- जरूरतमंदों के ऑपरेशन भी कराएंगे,आज से 15 मई तक होंगे रजिस्ट्रेशन

मई दिवस से पहले मजदूर संगठनों ने बांटे पर्चे, खुफिया तंत्र अलर्ट- -गुड़गांव नोएडा, पानीपत के श्रमिकों को न्याय दिलाने के लिए 1 मई को होगी सभा

डीएम-एसएसपी ने उद्यमियों संग बैठक कर किया आगाह, कहा-सतर्कता बरतें

टेलीग्राम संवाद

बरेली। श्रमिकों का उत्पीड़न रोकने, पिछले दिनों विभिन्न स्थानों पर हुए टकराव से पीड़ित श्रमिकों को न्याय दिलाने, शोषण रोकने और पूरा वेतन दिलाने का अभियान विभिन्न संगठनों ने शुरू कर दिया है। उनकी लगातार बैठक और जनसंपर्क जारी है। कुछ मजदूर संगठनों ने भड़काऊ जैसे पंपलेट भी वितरित किए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन और खुफिया तंत्र हाई अलर्ट पर है। मजदूर संगठनों ने 1 मई को कोतवाली के सामने आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजन हेतु प्रशासन से अनुमति मांगी है, लेकिन अभी तक मिल नहीं पाई है।
पिछले दिनों नोएडा, फरीदावाद, नोएडा, दिल्ली, गुड़गांव, पानीपत समेत कई स्थानों पर अकारण उग्र प्रदर्शन हुआ था, जिसमें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। जांच में पाया गया कि हंगामा करने वाले ज्यादातर लोग विभिन्न राज्यों से सुनियोजित तरीके से इक_े हुए और उन्होंने श्रमिकों को भड़काकर सड़कों पर उतार दिया। अभी इस मामले में जांच चल रही है। इस बीच मई दिवस की आड़ में कुछ संगठनों ने एक मई को विभिन्न स्थानों पर सभा करने का निर्णय लिया। हालांकि यह सिलसिला बरेली में पिछले कई दिनों से चल रहा है। बताया जाता है कि बरेली में भी एनसीआर जैसा माहौल गर्माने की कोशिश की जा रही है।
खुफिया तंत्र ने कुछ संगठनों द्वारा जनसंपर्क, मिनी सभाएं जैसी जानकारी मिलते ही सक्रिए हो गया है। वितरित किए गए पंपलेट भी प्रशासन ने एकत्र कराए हैं। मंगलवार दोपहर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एडीएम सिटी सौरभ दुवे, नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, श्रम और अन्य संबंधित विभागों से अधिकारी परसाखेड़ा पहुंचे। इन अधिकारियों ने सभी प्रमुख उद्यमियों से सीधा वार्तालाप किया। निर्देश दिए गए श्रमिकों को निर्धारित मानदेय और वेतन आदि दिया जाए। कोई शोषण न किया जाए।

विदेशी ताकत मजदूरों को न बना पाएं टूल

बीएल एग्रो चैयरमेन घनश्याम खंडेलवाल ने कहा बाहरी तत्वों को विदेशी ताकतों की तरफ से भड़का कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया था। ऐसे में विदेशी ताकत नाथ नगरी में मजदूरों को टूल न बना पाएं इसका सभी उद्यमी ध्यान रखेंगे।सेक्रेटरी यूपी चैम्बर ऑ$फ कॉमर्स डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी ने बताया कि अधिकारियों ने सभी की समस्या जाना और उसे जल्द निराकण करने का दावा किया।डीएम ने प्रदेश और केंद्र सरकार की तरफ से सभी श्रमिकों और कर्मचारियों को एक अप्रैल से लागू नई वेतन वृद्धि और न्यूनतम वेतन को सुचारू रूप से लागू करने के लिए कहा जबकि एसएसपी अनुराग आर्य ने श्रमिकों के साथ आपसी तालमेल बेहतर करने को आवश्यक निर्देश दिए।

नोएडा में सामने आया था पाकिस्तानी कनेक्शन

बता दें कि हाल ही में नोएडा में प्रदर्शन और बवाल हुआ था। जिसमें पुलिस अधिकारियों हिंसा के सिलसिले में तीन सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी बाद अधिकारियों ने दावा किया था कि दो सोशल मीडिया हैंडल्स, जिन्हें कथित तौर पर पाकिस्तान से संचालित किया जा रहा था।.उसी से लोगों को भड़काने का काम किया जा रहा था। जिसके बाद पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन से लेकर खुफिया विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।
हर स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

उद्यमियों साथ बैठक में मौजूद रहे

telegramsamvad
Author: telegramsamvad

Our Visitor

1 0 1 2 6 1
Total Users : 101261
Total views : 1222187