बरेली जाट रेजीमेंट में अग्निवीर लिपिक भर्ती रैली सोमवार से

रक्षा मुख्यालय ने जारी किया कार्यक्रम

विशेष प्रतिनिधि
टेलीग्राम संवाद, लखनऊ/बरेली। यूनिट हेडक्वार्टस कोटा (यूएचक्यू) तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समेन, अग्निवीर खिलाड़ी (जो अभ्यर्थी जाट रेजिमेंटल सेन्टर में स्पोर्ट्स ट्रॉयल में भाग लिए थे) और अग्निवीर लिपिक पदों हेतु भर्ती रैली सोमवार सुबह 01 जुलाई से 08 जुलाई तक जाट रेजिमेन्टल सेन्टर (जेआरसी), बरेली में आयोजित होगी।

यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं, पुत्रों, जाट रेजिमेन्ट के भूतपूर्व व सेवारत सैनिकों, युद्ध में शहीद व घायल सैनिकों के पुत्रों तथा सगे भाइयों हेतु आयोजित हो रही है। इसके अतिरिक्त इस भर्ती रैली में अन्य रेजिमेन्टों के भूतपूर्व व सेवारत सैनिको, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र तथा कानूनी रूप से गोद लिये हुए बच्चों सहित सर्वश्रेठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक जॉंच हेतु समस्त वांछित प्रमाण पत्र व दस्तावेज साथ प्रातः 4:00 बजे भर्ती स्थल जाट रेजिमेन्टल सेन्टर जाट गेट पर पहुंचना होगा। सुबह 7:00 बजे बाद आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में सम्मिलित होने की अनुमति नही दी जायेगी ।

यूनिट हेडक्वार्टस कोटा तहत आयोजित होने वाली इस भर्ती रैली कार्यक्रम ब्यौरा इस प्रकार है :-

(1) 01 जुलाई अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु उत्तराखंड और किसी भी राज्य अभ्यर्थियों के लिए (उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा छोड़कर) जिन खिलाडियों को खेल परीक्षण दौरान चयनित किया गया था ।

(2) 02 जुलाई अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु हरियाणा, अम्बाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुडगाँव (गुरूग्राम), हिसार, रेवाडी, नूँह (मेवात), चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षे़त्र, महेंद्रगढ, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली होगी।

(3) 04 जुलाई अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु उत्तर प्रदेश आगरा, अलीगढ, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, अमेठी (छत्रपति शाहूजी महाराज नगर), अमरोहा (जे पी नगर), औरैया, आजमगढ, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कनौज, कानपुर नगर, कांशीराम नगर (कासगंज), कौशाम्बी, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर (पडरौना), ललितपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मेरठ, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर।

(4) 05 जुलाई अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु उत्तर प्रदेश बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपूर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, भदोही, बुलन्दषहर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर, जालौन, हापुर (पंचषील नगर), पिलीभीत, प्रतापगढ, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, मथुरा, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, कानपुर देहात, बिजनोर और सम्भल (भीम नगर) अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली।

(5) 06 जुलाई अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु राजस्थान अजमेर, बांसवाडा, बारा, बाडमेर, भरतपुर, भीलवाडा, बीकानेर, बूंदी, चितौडगढ, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जोधपुर, अलवर और श्रीगंगानगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली।

(6) 08 जुलाई अग्निवीर ट्रेड्समेन पद हेतु सभी राज्य अभ्यर्थियों हेतु भर्ती रैली आयोजित होगी। अग्निवीर लिपिक पद हेतु केवल जाट रेजिमेन्ट के लिए सभी राज्य अभ्यर्थियों की भर्ती रैली आयोजित होगी।

चिकित्सकीय परीक्षण 02 जुलाई से होगा। जबकि लिखित परीक्षा 08 सितंबर में आयोजित होगी।

अधिक जानकारी हेतु जाट रेजिमेन्टल सेन्टर, बरेली भर्ती कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Telegram Samvad
Author: Telegram Samvad