भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद समेत कई सांसद, विधायक, मंत्री व नेता पहुंचे

आर बी लाल

बरेली , टेलीग्रामहिन्दी। भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य की मां राम कुंवरि को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव ब्रह्मपुर में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, वन मंत्री डा. अरुण कुमार, पूर्व परिवहन मंत्री और एमएलसी अशोक कटारिया समेत ब्रज क्षेत्र से सांसद, विधायक, भाजपा संगठन पदाधिकारी ने भी ब्रह्मपुरा पहुंचकर बृज क्षेत्र अध्यक्ष की माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुबह से लेकर देर शाम तक दुर्विजय सिंह शाक्य की मां को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। ब्रह्मपुरा पहुंचकर श्रद्धांजलि देने वालो में मेयर उमेश गौतम, बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, बरेली भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, पुष्पेंद्र शर्मा, सोमपाल शर्मा, मेघनाथ कठेरिया, निर्भय गुर्जर, अजय सक्सेना, मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी, अभय चौहान, राहुल साहू, विधायक बब्बू सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा मनीष गौतम समेत कई सांसद विधायक और भाजपा नेता मौजूद थे।

सर्किट हाउस में स्वागत

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सर्किट हाउस पहुंचने पर महानगर भाजपा अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा के नेतृत्व में महानगर टीम ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, बंटी ठाकुर, डॉ. तृप्ति गुप्ता, प्रभु दयाल लोधी, रेखा श्रीवास्तव, सूर्यकांत मौर्य आदि ने स्वागत किया

लोकसभा चुनाव से पहले ही विपक्ष पस्त

उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली में कहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, सपा और बसपा कहीं पता भी नहीं चलेगा। भाजपा सहयोगी दलों के सहयोग से प्रदेश में सभी 80 सीटों पर जीतेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा देश मोदीमय है। मोदी देश में तीसरी बार पीएम बनेंगे।

डिप्टी सीएम श्री मौर्य बरेली सर्किट हाउस में शुक्रवार शाम पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले ही विपक्ष पस्त हो चुका है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन पर दिए गए बयान पर कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी स्पष्ट नीतियों से ही तमाम उपलब्धियां प्राप्त की है। भाजपा में सबका साथ सबका विकास विचारधारा पर काम हो रहा है। उन्होंने अखिलेश पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि क्या अखिलेश भारत छोड़ो आंदोलन में झंडा लेकर गए थे ? अखिलेश ने कभी भी मंच से भारत माता जय नहीं बोली है। उन्होंने यह भी कहा कि यह भाजपा की ताकत है अब लोग मंदिर-मंदिर जा रहे है। आज घर घर तिरंगा लहर रहा है। यह किसी से छिपा नहीं है।

Telegram Hindi
Author: Telegram Hindi