Breaking News
जादूगर बादशाह ने दिखाई बाजीगरी, अनुमति मिली नहीं, बांटने लगे टिकट – 17 अप्रैल को होना था उद्घाटन शो, मायूस होकर लौटे दर्शक नोएडा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, नया वेतनमान एक अप्रैल से प्रभावी बरेली में त्यागी रेस्टोरेंट के समोसे जांच के घेरे में, नमूने भरे- एफएसडीए टीम ने नकली अंडों की तलाश में मारे छापे बैंक ऑफ़ बड़ौदा और रिलायंस जियो की साझेदारी-भारत में डिजिटल समावेशन को गति देने के लिए फीचर फोन हेतु ‘bob World Lite’ का शुभारंभ उपनिषद् की गूढ़ता रंगों में सजी: गंगाशील महाविद्यालय की चित्रकला प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने एकांश गुप्ता को बनाया महानगर अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

बिजली विभाग में कई अधिशासी अभियंता इधर-उधर

बरेली,टेलीग्रामहिन्दी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम स्थानांतरण एक्सप्रेस अभी रुकने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार शाम तक बड़ी तादाद में अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

बिजली विभाग ने मंगलवार शाम स्थानांतरण सूची जारी कर दी है जिसमें शाहजहांपुर से अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड विपुल कुमार जैन बरेली तैनात हुए हैं। नगरीय परीक्षण खंड बरेली पद अधिशासी अभियंता कर्म सिंह विद्युत नगरीय परीक्षण खंड शाहजहांपुर में स्थानांतरण किया है। अमित कुमार आनंद अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय बीसलपुर पीलीभीत बरेली में अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम बनाये गए हैं। इस स्थान पर तैनात आरके पांडे पारेषण में स्थानांतरित हो चुके हैं।

अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार विद्युत वितरण खंड तृतीय बीसलपुर पीलीभीत में नियुक्ति हुए है। अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार मध्यांचल मुख्यालय लखनऊ संबद्ध किए गए हैं।
अपनी कार्यशैली से बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय उमेश चंद्र सोनकर विद्युत वितरण खंड तिलहर शाहजहांपुर स्थानांतरित हुए हैं।

telegramsamvad
Author: telegramsamvad