बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली आवास पास मिला लावारिस बच्चा

टेलीग्राम संवाद

बरेली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली आवास पास खंडहर में एक लावारिस बच्चा मिला है। सेना में मेजर रह चुकी उनकी बहन खुशबू पाटनी ने दीवार फांदकर लावारिस बच्चे की जान बचा ली। उनके इस कार्य की हर तरफ सरहाना हो रही है। बच्चा जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जहां उसका उपचार हो रहा है।

सिविल लाइंस बरेली स्थित पुरानी पुलिस लाइन है। पास ही रिटायर पुलिस अधिकारी जगदीश पाटनी रहते हैं। उनकी बेटी दिशा पाटनी सुप्रसिद्ध वॉलीवुड अभिनेत्री है। एक बेटी खुशबू पाटनी सेना में मेजर रह चुकी है। उनकी पत्नी पदमा पाटनी घरेलू महिला है। पत्नी पदमा पाटनी ने रविवार प्रातः पश्चिमी छोर पर पुरानी पुलिस लाइन खंडहर में से किसी अज्ञात बच्चे की रोने की आवाज सुनी। खंडहर तक पहुंचने का कोई रास्ता सही नहीं था। उनकी बेटी पूर्व सेना अधिकारी खुशबू सुबह टहल रही थी। बेटी ने साहसिक कदम उठाते हुए दीवार फांदकर खंडहर में घुस गई। वहां पर 9-10 महीने का एक बच्चा रोता हुआ लेटा मिला। बच्चा घायल और सहमा हुआ था।

गोद में उठा लिया घायल बच्चा

मेजर खुशबू ने वहां पर खंडहर में देखा, बच्चा लेटा हुआ रो रहा था उसके जगह-जगह चोट के निशान भी थे। खुशबू ने लावारिस बच्चे को अपनी गोद में उठाया, उसे अपने घर ले जाकर साफ-सफाई करवाई और दूध पिलाया। जगह-जगह उसके चोट के कुछ निशान थे। खुशबू के पिता जगदीश पाटनी ने पुलिस को सूचित कर दिया। गनीमत रही कि वहां पर आवारा जानवर लावारिस बच्चे तक नहीं पहुंच पाए। जबकि खंडहर और आसपास बड़ी तादाद में आवारा कुत्ता-बंदर आदि घूमते रहते हैं।

बच्चे को चाइल्ड लाइन हवाले कर दिया गया। इस दौरान खुशबू के परिजनों ने कहा, यह बहुत ही शर्मनाक है कि कोई माता-पिता अपने मासूम बच्चे को इस तरह खंडहर में छोड़ देते हैं।

घायल बच्चा जिला अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने लावारिस घायल बच्चे को जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर अपनी सघन देखरेख में उपचार कर रहे हैं। खुशबू पत्नी परिवार सहित देखना भी गई।

सीसीटीवी कैमरे से हो रही है तलाश

पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बच्चे की उम्र लगभग एक साल बताई जा रही है। चाइल्ड लाइन अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की हालत स्थिर है और फिलहाल उसकी देखभाल की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे पता चल सके, बच्चा किसका है और उसे वहां किसने छोड़ा, इसका अब तक पता नहीं चल सका है।

मिसाल बनीं खुशबू, हर ओर सरहाना

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन और पूर्व सेवा अधिकारी खुशबू पाटनी द्वारा एक मानवता भरा कदम उठाया है। बच्चे के शरीर पर चोटों के निशान थे और वह काफी घबराया हुआ था। खुशबू द्वारा उठाए गए साहसिक कदम की हर ओर सराहना हो रही है।पूर्व सेना अधिकारी खुशबू पाटनी का यह कदम न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए एक मिसाल भी है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।