



टेलीग्राम संवाद ,बरेली। बरेली लोकसभा सीट से 08 बार भाजपा सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार (72 ) शुक्रवार तड़के निधन हो गया।

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष सौभाग्यवती गंगवार की बृहस्पतिवार रात में तबियत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें रात 10:00 बजे बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बीपी लो व हल्के बुखार की शिकायत है। जहां रात दो बजे बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी एक बेटी श्रुति गंगवार व एक बेटा अपूर्व गंगवार हैं।
वरिष्ठ नेता भाजपा और मौजूदा सांसद की पत्नी के निधन की जानकारी मिलते ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, विभिन्न संगठन, राष्ट्रीय नेताओं और अन्य दलों के नेताओं ने दुख जताया है। जानकारी मिलते ही तमाम शुभचिंतकों ने उनके आवास भारत सेवा ट्रस्ट पर पहुंचकर दुख जताया।
अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में अध्यक्ष
श्रीमती सौभाग्य गंगवार लंबे समय तक बरेली अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में अध्यक्ष पद पर रही है। मौजूदा समय में भी सामान्य बैठक में अध्यक्ष चुन ली गई थी।

परिवार संग 7 मई किया था मतदान
बरेली में मतदान 7 मई में था। सौभाग्यवती गंगवार ने सांसद व अपने पति संतोष कुमार गंगवार, बेटा अपूर्व गंगवार, बेटी श्रुति गंगवार, दामाद सुबोध कुमार व परिवार सदस्यों सहित मतदान किया था और संयुक्त फोटो भी कराए थे। सांसद संतोष कुमार गंगवार संग मतदान कर मतदेय स्थल पर साथ साथ फोटो कराया था।
