चुनावी मैदान में उतरी बीजेपी ने किया घर-घर संपर्क अभियान

बूथों पर 30 जून तक चलेगा अभियान

बरेली,टेलीग्रामहिन्दी। लोकसभा 2024 चुनाव में अभूतपूर्व जीत प्राप्त करने हेतु भाजपा ने चुनावी मैदान में उतरकर बूथ तक जनसपंर्क अभियान शुरू कर दिया है। अभियान 30 जून तक चलेगा। पस्तोर, सीबी गंज में बूथ से घर-घर संपर्क अभियान की शुरुआत हुई।

सांसद संतोष गंगवार, वन व पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने संपर्क अभियान में सरकार के कार्यकाल में 9 साल में हुई उपलब्धियों के पत्रक लोगों में वितरित किए।

संपर्क के दौरान संपर्कित व्यक्ति से टोल फ्री नंबर 90909 02024 पर मिस्ड कॉल भी कराया गया। उन्होंने इस मौके पर कहा पीएम मोदी कार्यकाल में पिछले नौ साल में जबरदस्त काम हुए हैं। इन्हीं की जानकारी देने के लिए हम जनता के बीच जा रहे हैं।भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट,  मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, विष्णु अग्रवाल ,योगेंद्र शर्मा सभासद वेदराम मौर्य, रंजीत रचित, राम सिंह पाल, राजन श्रीवास्तव, अमन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश लोधी आदि मौजूद रहे।

मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने बताया घर-घर संपर्क अभियान बूथों पर 30 जून तक चलेगा।

Telegram Hindi
Author: Telegram Hindi