भारत-नेपाल औद्योगिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने की पहल, बी.एल. एग्रो ने खोले सहयोग के नए द्वार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टेलीग्राम संवाद

नई दिल्ली। भारत और नेपाल( NEPAL के बीच आर्थिक एवं औद्योगिक सहयोग को नई दिशा देने की संभावनाओं के बीच बीएल एग्रो एवं लीड्स कनेक्ट ग्रुप ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई है। समूह के उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने नेपाल के वित्त मंत्री महामहिम डॉ. स्वर्णिम वाग्ले तथा उनके साथ आए नेपाली उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित विशेष उद्योग संवाद में हिस्सा लेकर कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, आधुनिक कृषि तकनीक और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की।भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की ओर से रविवार, 22 नवंबर को नई दिल्ली के ताज महल होटल, मान सिंह रोड में आयोजित इस उच्चस्तरीय संवाद का आयोजन नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर किया गया। बैठक में भारत-नेपाल द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग, औद्योगिक विकास और विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों में संयुक्त साझेदारियों की संभावनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।

संवाद के दौरान राजीव अरोड़ा ने नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले का स्वागत करते हुए उन्हें बीएल एग्रो एवं लीड्स कनेक्ट ग्रुप (BL AGRO – LEADS CONNECT GROUP)की व्यावसायिक गतिविधियों, औद्योगिक उपलब्धियों और भावी विस्तार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समूह की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि एक छोटी कंपनी के रूप में शुरू हुआ यह उद्यम आज कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, एफएमसीजी, डेयरी, एग्रीटेक, जेनेटिक्स एवं जीनोमिक्स, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और अत्याधुनिक कृषि तकनीकों सहित अनेक क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर चुका है।उन्होंने समूह की इस विकास यात्रा में डॉ. डॉ घनश्याम खंडेलवाल, चेयरमैन, बीएल एग्रो ग्रुप ,आशीष खंडेलवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर-बीएल एग्रो ग्रुप, लीड्स जेनेटिक्स; नवनीत रविकर, मैनेजिंग डायरेक्टर, लीड्स कनेक्ट; तथा ऋचा खंडेलवाल-मैनेजिंग डायरेक्टर, लीड्स ब्रांड कनेक्ट के नेतृत्व, दूरदर्शिता और योगदान को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उद्यमशीलता, नवाचार और नए कारोबारी क्षेत्रों में निवेश की सोच ने समूह को एक विविधीकृत व्यावसायिक संस्थान के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर श्री राजीव अरोड़ा ने भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को भी बीएल एग्रो एवं लीड्स कनेक्ट ग्रुप (BL AGRO – LEADS CONNECT GROUP) की औद्योगिक गतिविधियों और विकास योजनाओं से अवगत कराया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित समूह की उत्पादन एवं परिचालन इकाइयों का भ्रमण करने का आमंत्रण दिया। इस पर श्री जितिन प्रसाद ने आश्वासन दिया कि अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के आगामी दौरे के दौरान वह बीएल एग्रो की औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण करेंगे। इस मुलाकात को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास और स्थानीय विनिर्माण क्षमताओं को प्रोत्साहित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उद्योग संवाद के दौरान श्री अरोड़ा ने नेपाल की प्रमुख महिला उद्योगपति एवं फेडरेशन ऑफ नेपाली चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FNCCI) की प्रथम महिला अध्यक्ष भवानी राणा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समूह की व्यावसायिक क्षमताओं और विभिन्न क्षेत्रों में उसकी विशेषज्ञता से परिचित कराया। साथ ही भारत और नेपाल के उद्योग जगत के बीच कारोबारी सहयोग, निवेश और संयुक्त व्यावसायिक अवसरों को विस्तार देने पर चर्चा की।उन्होंने नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अंजन श्रेष्ठ से भी मुलाकात की। बातचीत का मुख्य केंद्र दोनों देशों के उद्योगों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना, नए कारोबारी संपर्क विकसित करना और पारस्परिक लाभ वाली औद्योगिक साझेदारियों की संभावनाओं को आगे बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर श्री राजीव अरोड़ा की मुलाकात नेपाल में भारत के नवनियुक्त राजदूत महामहिम सुधाकर दलैला तथा भारत में नेपाल के राजदूत महामहिम डॉ. निश्चल नाथ पांडे से भी हुई। इन मुलाकातों में द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को प्रोत्साहित करने में राजनयिक एवं संस्थागत समन्वय की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।इसके अतिरिक्त, श्री अरोड़ा ने नेपाल के विभिन्न प्रमुख उद्योगपतियों और व्यापार प्रतिनिधियों के साथ भी विस्तृत बातचीत की। नेपाली कारोबारी प्रतिनिधियों ने बी.एल. एग्रो एवं लीड्स कनेक्ट ग्रुप के साथ विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में सहयोग और संयुक्त अवसर विकसित करने में रुचि दिखाई।

इस पूरे संवाद में सबसे महत्वपूर्ण पहलू आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक नवाचार के क्षेत्र में भारत-नेपाल सहयोग की संभावनाएं रहीं। विशेष रूप से जेनेटिक्स एवं जीनोमिक्स, पशुधन की नस्ल सुधार तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फसल स्वास्थ्य निगरानी और प्रिसिजन एग्रीकल्चर जैसे उभरते क्षेत्रों पर उत्साहजनक चर्चा हुई।इन क्षेत्रों में तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान, अनुसंधान एवं विकास, संयुक्त परियोजनाओं और व्यावसायिक साझेदारियों के माध्यम से दोनों देशों के कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र को नई तकनीकी क्षमताएं प्रदान की जा सकती हैं। इससे कृषि उत्पादकता, पशुधन की गुणवत्ता, संसाधनों के बेहतर उपयोग और खाद्य सुरक्षा को मजबूती मिलने की संभावनाएं हैं।

विशेषज्ञता, भौगोलिक निकटता और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक संबंध भारत तथा नेपाल को एक-दूसरे के महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदार बनाते हैं। दोनों देशों की पूरक आर्थिक क्षमताएं कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, ऊर्जा, तकनीक, विनिर्माण और निवेश जैसे क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध कराती हैं।ऐसे में CII का यह विशेष उद्योग संवाद केवल कारोबारी मुलाकात तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने दोनों देशों के निजी क्षेत्र, औद्योगिक संस्थानों और निवेशकों के बीच नए संपर्क विकसित करने का अवसर भी प्रदान किया।बीएल एग्रो एवं लीड्स कनेक्ट ग्रुप ने नेपाल के उद्योग एवं व्यापार जगत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। समूह का लक्ष्य ऐसे व्यावहारिक और दीर्घकालिक सहयोग विकसित करना है, जो भारत और नेपाल में कृषि विकास, खाद्य सुरक्षा, तकनीकी नवाचार, औद्योगिक विस्तार और साझा आर्थिक समृद्धि को नई गति प्रदान कर सकें।

और पढ़ें