त्वरित सर्वसमावेशी आत्मनिर्भर बजट, जानिए क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। बजट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य उत्तरप्रदेश, प्रधानमंत्री जी के निर्देशन में आगे बढ़ रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा किनबजट हर बार किसी न किसी थीम पर आधारित रहा। पहला बजट अन्नदाता किसान को समर्पित था। इसी तरह हर बार का बजट अलग अलग थीम पर था।
2021 22 का बजट स्वावलंबन से सशक्तिकरण को समर्पित था। 22 23 का अंत्योदय को। आज का बजट उत्तरप्रदेश के त्वरित सर्वसमावेशी आत्मनिर्भर बजट है। यह बजट उत्तरप्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए होगा। यह बजट 1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लिये नींव साबित होगा।
बजट के दायरे को बढ़ाया गया है। 2022 के चुनाव में हमने जो लोक संकल्प पत्र में वायदे किये, उनमें से 110 वादों को शामिल किया गया।

यह भी बोले मुख्यमंत्री योगी-
-एयर कनेक्टिविटी आज बहुत बेहतर हुई।
-कुंभ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम का बेड़ा बढ़ाने का निश्चय किया।
-मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तारीकरण योजना एवं नवीन आद्योगिक क्षेत्र सृजन योजना की शुरुआत की गई।
-नई आद्यौगिक इकाइयों के विकास के लिए लाए पॉलिसी।
-टैबलेट और स्मार्ट फोन की व्यवस्था बधाई गई।
-3600 करोड़ रुपए से स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को टैबलेट और लैपटॉप मिलेंगे।
-2 करोड़ युवाओं को मिलेंगे टैबलेट और लैपटॉप।

इनसेट-
अब तक के बजट पर मुख्यमंत्री योगी का विश्लेषण
वर्ष 2017-18 पहला बजट – किसानों को समर्पित।
वर्ष 2018-19 दूसरा बजट- औद्योगिक विकास तथा बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का विकास।
वर्ष 2019-20 तीसरा बजट- महिला सशक्तिकरण।
-वर्ष 2020-21 चौथा बजट- युवा व इंफ्रास्ट्रक्चर विकास।
-वर्ष 2021-22 पांचवां बजट- स्वावलंबन से सश्क्तिकरण।
-वर्ष 2022- 23 बजट आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश एवं अंत्योदय की संकल्पना को समर्पित।
-वर्ष 2023-24 आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव को प्रस्तुत करने वाला बजट।

Telegram Hindi
Author: Telegram Hindi