सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेल्थ डिस्कवरी ग्रुप चेयरमैन राजीव अग्रवाल को दिया प्रतीक चिन्ह

विशेष प्रतिनिधि
टेलीग्राम संवाद, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) अंतर-राज्यीय छात्र आदान-प्रदान प्रकल्प “SEIL – Students’ Experience in Interstate Living” के नए केंद्रीय कार्यालय ‘यशवंत’ का भव्य लोकार्पण किया। यशवंतराव केलकर जन्म शताब्दी वर्ष उपलक्ष्य में दिल्ली स्थित परिसर का उद्घाटन हुआ।

गरिमामयी अवसर पर वेल्थ डिस्कवरी ग्रुप चेयरमैन राजीव अग्रवाल को डॉ. मोहन भागवत ने विशेष सम्मान प्रदान किया। समारोह दौरान मंच पर सरसंघचालक ने राजीव अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके योगदान और विचार सराहा।

कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत संघ और अभाविप वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

डॉ. भागवत ने कहा, यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि एक ऐसी तपोभूमि है, जहां ज्ञान, शील और एकता की भावनाएँ विकसित होंगी।

अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही और महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने ‘यशवंत’ को कार्यकर्ताओं की तपस्या का प्रतिफल बताया और कहा कि यह केंद्र राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका को और अधिक सशक्त करेगा।

‘यशवंत’ परिसर में स्वामी विवेकानंद की अष्टधातु प्रतिमा, मां सरस्वती की भव्य मूर्ति, ओपन थिएटर, पुस्तकालय, आधुनिक सभागार एवं डोरमेट्री जैसी सुविधाओं से युक्त वातावरण युवाओं को न केवल ज्ञान प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें संस्कारों से भी जोड़ेगा।

SEIL प्रकल्प 1966 से पूर्वोत्तर भारत और शेष देश के बीच सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है, और ‘यशवंत’ परिसर के माध्यम से अब यह कार्य और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित होगा।